क्रिकेट

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 148 साल के टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

एजबेस्टन में शुभमन गिल ने कई उपलब्धियां हासिल कर लिया है। गिल ने एक टेस्ट मैच में 200 से ज्यादा और 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक (200+ रन) और दूसरी पारी में 150 से ज्यादा रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वह पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ही मैच में दोहरा शतक और दूसरी पारी में 150+ रन बनाए हों। उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

गिल की दूसरी पारी की 161 रनों की पारी के अलावा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतक बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की। पहली पारी में 180 रनों की बढ़त के चलते भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

गिल ने दोनों पारियों में जड़ा शतक

शुभमन गिल ने पहली पारी में शानदार 269 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी धमाल मचाया और तेजतर्रार 161 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के लगाए और ये रन उन्होंने सिर्फ 162 गेंदों में बनाए। इसके साथ ही गिल ने एक खास लिस्ट में जगह भी बना ली।वो टेस्ट इतिहास में ऐसे बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक ही मैच में 200+ और 100+ रन बनाए हैं। गिल ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए सुनील गावस्कर ही ऐसा कर पाए थे।

इस बीच, उपकप्तान ऋषभ पंत ने 58 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। जडेजा 118 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे और भारतीय कप्तान के साथ पांचवें विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी की।  केएल राहुल 84 गेंदों पर 55 रनों की पारी के दौरान शानदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने कई खूबसूरत कवर ड्राइव से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इंग्लैंड को मिला 608 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड को इस टेस्ट मुकाबले को जीतने के लिए 608 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी को घोषित कर दी। वही पहली पारी में 180 रनों की बढ़त मिली थी। इस आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआत के दो विकेट चटका लिए हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए