शुभमन गिल (सौजन्य-एक्स @soul_inherited) 
क्रिकेट

स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का बर्थडे पार्टी वीडियो हुआ वायरल, खास दोस्तों के साथ किया सेलिब्रेट

भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने रविवार को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिनमें वे अपने खास दोस्तों के साथ जश्न मनाते और पार्टी करते नज़र आ रहे है। साथ ही उन्होंने इसके साथ ही अपने फैंस का दिल भी जीता।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। शुभमन गिल ने बहुत ही कम उम्र से ही क्रिकेट में अपना नाम कर लिया है। आज उन्हें हर क्रिकेट प्रेमी भली भांती जानता है। भारतीय युवा खिलाड़ियों में से शुभमन गिल ने अपने अभ तक के करियर में काफी उपलब्धियां हासिल की है।

उनके फैंस की संख्या भी अब लाखों में हो चुकी है। भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में रविवार 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। उनके दोस्तों के साथ मनाएं इस बर्थडे का पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी में नाचते गाते हुए नज़र आ रहे है।

दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन

शुभमन गिल ने अपना बर्थडे अपने खास दोस्तों के साथ मनाया। उनके दोस्तों में खास ईशान किशन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी शामिल थे, जहां उनके साथ वे मस्ती मजा करते हुए दिखे। शुभमन गिल पंजाबी गाने बेहद पसंद करते है।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो

शुभमन गिल के बर्थडे पार्टी में शामिल गिल की दोस्तों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में शुभमन गिल की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्तों के साथ रैपर डिवाइन लोकप्रिय पंजाबी गायक करण औजला का गाना 100 मिलियन गाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में शुभमन गिल की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्तों के साथ पार्टी करते नज़र आए।

फैंस का जीता दिल

इक बार दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 2024 में शुभमन गिल खेलते नज़र आए। दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल ने इंडिया A टीम की कप्तानी की, लेकिन इंडिया टीम B के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के दौरान शुभमन गिल ने पहली पारी में 25 रन बनाए थे तो दूसरी पारी में सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन ताज्जूब की बात ये है कि निराशाजनक हार के बाद भी शुभमन गिल ने फैंस के दिलों को जीता।

हुआ यूं कि, शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह मैच के बाद अपने सुपर फैन को अपनी साइन की हुई खास जर्सी गिफ्ट देते हुए नज़र आए थे। साथ ही शुभमन गिल ने अपने फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई जिसकी तस्वीर सोशल मिडिया पर खूब चल रही है।

इस तरह शुभमन गिल अपने फैंस के बीच खूब छाए रहें। दलीप ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन का कोई असर उनके फैंस पर नहीं पड़ा, और उन्होंने सबकी विशेस के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव