शुभमन गिल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'मैं पिछले 3 साल से...', शुभमन गिल ने अपने Relationship को लेकर तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

आएदिन सोशल मीडिया के बाजार में शुभमन गिल की लव लाइफ को लेकर चर्चा होती रहती है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पिछले तीन साल के बारे में खुलकर जिक्र किया।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: शुभमन गिल को इस वक्त टीम इंडिया के सबसे बड़े फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल आईपीएल 2025 से शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो भारतीय टीम के चर्चित चेहरे भी बन गए हैं। आएदिन सोशल मीडिया में गिल की चर्चा अगल-अलग मुद्दों पर होती है। इसी में से एक मुद्दा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी है। दरअसल, शुभमन गिल के लिए फैंस उनकी लव लाइफ को जानने के बारे में बहुत उत्सुक दिखते हैं। यही कारण है कि आएदिन सोशल मीडिया पर उनका नाम अलग-अलग लोगों का साथ जुड़ता रहता है।

पिछले कई समय से शुभमन गिल का नाम सचिन तेंलुकर की बेटी सारा तेंदलुकर के साथ जोड़ा गया। हालांकि कभी इन दोनों ने इस जिक्र दुनिया के सामने में नहीं किया और ना ही कभी इस बात को कबूला कि ये दोनों कभी रिश्ते में थे। बावजूद इसके फैंस हर बार दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ देते हैं। फिलहाल अब सारा और गिल ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप खी खबरों से सोशल मीडिया का बाजार गर्म होते हुए देखा गया है। अब शुभमन गिल का उनकी लव लाइफ के बारे में नया बयान सामने आया है।

शुभमन गिल ने फिलहाल अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने हॉलीवुड रिपोर्टर को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि, "मैं पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से सिंगल हूं। मुझे अलग-अलग लोगों को साथ जोड़ने की कई अलकलें और अफवाहें हैं, कभी-कभी यह इतना भद्दा होता है कि मैंने अपने जीवन में उस व्यक्ति को कभी देखा नहीं या उससे मुलाकात नहीं की, जिससे मेरा नाम जोड़ा जा रहा है। अभी मेरा ध्यान अपने प्रोफेशन करियर पर है।"

शुभमन गिल के इस बयान के बाद उन्होंने फैंस की सारी अटकलों पर विराम भी लगा दिया है। अपने इस बयान में उन्होंने साफ कर दिया है कि वो बीते तीन साल से सिंगल हैं। बता दें कि बीते समय में गिल का नाम सारा तेंदुलकर के अलावा सारा अली खान, रिद्दिमा पंडित, अन्नया पांडे, सोनम बाजवा और अवनीत कौर के साथ जोड़ा जा चुका है। हाल में ही गिल को अवनीत कौर के साथ भी स्पॉट किया गया था।

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति