रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां थीं, वो इस सरकार के शासन में दूर होंगी

Gujarat New Ministers 2025: रवींद्र जडेजा ने इस नियुक्ति पर संतोष जताया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां पहले थीं, उन्हें नई सरकार के शासन में दूर किया जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

Ravindra Jdeja: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। शुक्रवार को 19 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को राज्यमंत्री नियुक्त किया गया। उन्हें प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रवींद्र जडेजा ने इस नियुक्ति पर संतोष जताया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां पहले थीं, उन्हें नई सरकार के शासन में दूर किया जाएगा। उनका मानना है कि रिवाबा जडेजा इस मंत्रालय में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होंगी और राज्य के शिक्षा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेंगी। इस कदम को प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रवींद्र जडेजा, पत्नी रिवाबा को इस जिम्मेदारी को सौंपे जाने से बेहद खुश हैं। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से कहा, "मुझे काफी खुशी है कि मेरी पत्नी को शिक्षा डिपार्टमेंट का मंत्री बनाया गया। मैं आदरणीय मुख्यमंत्री का शुक्रगुजार हूं। शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां थीं, वो इस सरकार के शासन में दूर होंगी। मैं उम्मीद करूंगा कि उन्हें जिस डिपार्टमेंट का जिम्मा मिला है, वह उस विभाग में बेहतरीन काम करते हुए पार्टी और गुजरात सरकार का नाम आगे बढ़ाएंगी।"

वहीं, र‍िवाबा जडेजा ने कहा, "मैं विश्वास दिलाना चाहूं कि जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।" जब रिवाबा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, उस समय रवींद्र जडेजा अपनी बेटी के साथ वहीं मौजूद थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, "आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। मुझे विश्वास है कि आप अद्भुत कार्य करती रहेंगी और सभी क्षेत्रों के लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में आपको ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं। जय हिंद।"

उल्लेखनीय है कि रिवाबा जामनगर नॉर्थ सीट से गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक बनी थीं। रिवाबा ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की थी। रिवाबा को 88,835 वोट मिले, जबकि करशनभाई को 35,265 वोट म‍िले थे।

रिवाबा ने बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करशनभाई पटेल (आम आदमी पार्टी) को 53 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। र‍िवाबा जडेजा सौराष्ट्र की करणी क्षत्रिय सेना की अध्यक्षा भी रह चुकी हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज