-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Major Reshuffle In Gujarat Cabinet 19 New Faces Total Of 26 Ministers Will Take Oath
गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, रवींद्र जडेजा की पत्नी समेत 19 नए चेहरे शामिल; अब कुल 26 मंत्री
- Written By: मनोज आर्या
Gujarat Cabinet: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार में एक बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार होने जा रहा है। इस फेरबदल के तहत, आज कुल 26 मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल और रिवाबा जडेजा, (फाइल फोटो)
Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार में एक बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार होने जा रहा है। इस फेरबदल के तहत, आज कुल 26 मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। यह फेरबदल राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें 19 बिल्कुल नए चेहरों को जगह दी गई है।
इस विस्तार से पहले, गुरुवार को पिछली कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पहले मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री (8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री) थे, जो अब बढ़कर 26 हो गए हैं। हालांकि, विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या (182) के अनुसार, सीएम समेत अधिकतम 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
प्रमुख नाम और सामाजिक समीकरण
इस नए मंत्रिमंडल में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी मंत्री बनाया गया है। नए चेहरों की लिस्ट में पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया, मोरबी से कांतीलाल अमृतिया, भावनगर पश्चिम से जीतू भाई वाघाणी और जामनगर से रिवाबा जाडेजा जैसे नाम शामिल हैं। सीएम ने खुद फोन करके विधायकों को मंत्री बनने की जानकारी दी और उन्हें तुरंत शपथ लेने को कहा। नए मंत्रिमंडल के गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री सहित 8 मंत्री पटेल समुदाय से होंगे। इसके अलावा, 8 ओबीसी, 3 एससी, 4 एसटी और 3 महिलाएं भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
इनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट
समुद्र से आसमान तक कांपेंगे दुश्मन! ‘मन की बात’ में PM मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कही ये बड़ी बात
Explainer: सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट
नए कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के नाम
1. ऋषिकेश पटेल
2. प्रफुल पानसेरिया
3. कुंवरजी बावळिया
4. परसोत्तम सोलंकी
5. कुनु देसाई
6. हर्ष संघवी
7. नरेश पटेल
8. कांति अमृतिया
9. अर्जुन मोढवाडिया
10. दर्शना वाघेला
11. त्रिकम छांगा
12. रीवा बा जाडेजा
13. जीतू वाघाणी
14. जयराम गामीत
15. पी. सी. बरंडा
16. स्वरूपजी ठाकोर
17. कौशिक वेकरिया
18. रमेश कटारा
19. ईश्वरसिंह पटेल
20. पद्मुमन वाजा
21. मनीषा वकील
22. प्रविण माली
23. संजयसिंह महिडा
24. कमलेश पटेल
25. रमन सोलंकी
फेरबदल की वजह: 2027 और सत्ता विरोधी लहर
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह बड़ा फेरबदल राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह भूपेंद्र पटेल का तीसरा मंत्रिमंडल होगा।
फेरबदल के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं
1. आलाकमान की असंतुष्टि: राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पिछली सरकार के ज्यादातर मंत्री भाजपा आलाकमान की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे।
2. सत्ता विरोधी लहर: राज्य में लगातार हुए राजनीतिक बदलावों (जैसे आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी का अचानक इस्तीफा) से यह संकेत मिलता है कि जनता में सत्ता विरोधी लहर का असर महसूस किया जा रहा है।
3. स्थानीय चुनाव चुनौती: 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में मनपा और नगर निकाय चुनाव होने हैं। इन्हें जीतना भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती है।
4. पुराने दिग्गजों की वापसी: विसावदर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद, चर्चा है कि भाजपा अब उन ताकतवर नेताओं को बड़े पद और नई जिम्मेदारियां देगी जिन्हें लंबे समय से दरकिनार किया गया था।
ये भी पढ़ें: ‘मिलने से रोका, धमकाया’! हरिओम के परिवार से राहुल की मुलाकात, सीने से लिपट फफक-फफकर रो पड़ी मां
यह भी एक दिलचस्प तथ्य है कि गुजरात में सरकार बनने के बाद पिछले कई दशकों में मंत्रिमंडल का विस्तार अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीनों में ही होता रहा है। इस बार का विस्तार भी अक्टूबर में हो रहा है। मुख्यमंत्री पटेल ने इस फेरबदल के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की अनुमति मांगी थी
Major reshuffle in gujarat cabinet 19 new faces total of 26 ministers will take oath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया के बिरसीफाटा बस स्टॉप बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सुविधाओं का अभाव
Jun 28, 2026 | 02:39 PMभरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PMलखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
Jun 28, 2026 | 02:29 PM‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा
Jun 28, 2026 | 02:26 PMरूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
Jun 28, 2026 | 02:25 PMवाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
Jun 28, 2026 | 02:25 PMपश्चिम बंगाल में आम जनता को बड़ी राहत! अब बैरल में भी मिलेगा डीजल, CM सुवेंदु अधिकारी ने हटाई पाबंदी
Jun 28, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM













