शिमरोन हेटमायर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

शिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास, T20 World Cup के एक एडिशन में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिमरोन हेटमायर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Shimron Hetmyer in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिमरोन हेटमायर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। सुपर-8 के 12वें मुकाबले में भारत के खिलाफ शिमरोन हेटमायर ने दो छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

शिमरोन हेटमायर को साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दो छक्कों की जरूरत थी। हेटमायर ने पहला छक्का हार्दिक पांड्या की गेंद पर लगाया। उसके बाद दूसरा छक्का  11वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के लिए सात मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 छक्के लगाए। वहीं, शिमरोन हेटमायर ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जारी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के लिए अपना सातवां मुकाबला खेलते हुए छक्कों की संख्या 19 तक पहुंचा दी है।

ICC पुरुष T20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक छक्के

खिलाड़ी देश मैच रन छक्के वर्ष
शिमरोन हेटमायर वेस्ट इंडीज 7 248 19 2026
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान 7 383 18 2026
निकोलस पूरन वेस्ट इंडीज 7 228 17 2024
क्रिस गेल वेस्ट इंडीज 7 222 16 2012
रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान 8 281 16 2024

हेटमायर का ताबड़तोड़ प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिमरोन हेटमायर का बल्ला जमकर बोला। 8 फरवरी को कोलकाता में स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने 64 रन की पारी खेली, जिसमें छह छक्के शामिल रहे। इसके बाद मुंबई में इंग्लैंड और नेपाल के खिलाफ ग्रुप C के अगले दो मुकाबलों में भी उन्होंने दो-दो छक्के जड़े।

हालांकि 19 फरवरी को कोलकाता में इटली के खिलाफ खेले गए चौथे ग्रुप मैच में वह चार गेंदों पर महज एक रन ही बना सके। लेकिन हेटमायर ने जोरदार वापसी करते हुए 23 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में 34 गेंदों पर 85 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें सात छक्के शामिल थे।

शिमरोन हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में

विपक्षी टीम रन गेंदें छक्के स्थान तारीख
स्कॉटलैंड 64 36 6 कोलकाता 7 फरवरी
इंग्लैंड 23 12 2 मुंबई (WS) 11 फरवरी
नेपाल 46* 32 2 मुंबई (WS) 15 फरवरी
इटली 1 4 0 कोलकाता 19 फरवरी
जिम्बाब्वे 85 34 7 मुंबई (WS) 23 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका 2 3 0 अहमदाबाद 26 फरवरी
भारत 27 12 2 कोलकाता 1 मार्च

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर