शिखर धवन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट जर्नी को कहा अलविदा

शिखर धवन ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। "गब्बर" के नाम से मशहूर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर क्रिकेट से संन्यास का लेने की घोषणा की।

प्रिया जैस

मुंबई: शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। शिखर धवन ने सोशल मीडिय पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की।

भारतीय क्रिकेट के मशहूर बल्लेबाज शिखर धवन जो अपने फैन्स के बीच खास "गब्बर" के नाम से जाने जाते है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अहम भूमिका निभाई है। शिखर धवन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले। साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 10,000 से भी ज्यादा रन बनाए।

शिखर धवन की मंजिल थी इंडिया के लिए खेलना

शिखर धवन ने वीडियो में कहा,  आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर बस यादें ही नज़र आती है और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी जिसके लिए मै कई लोगों का शुक्रगुजार हूं।

परिवार और कोच को कहा शुक्रिया

अपने परिवार और फैन्स के बारे में उन्होंने कहा, सबसे पहले मेरी फैमिली, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा और मदन शर्मा जिनके अंडर मैने क्रिकेट सीखी फिर मेरी टीम जिसके साथ मै सालों खेला। मुुझे एक परिवार मिला, नाम मिला, सबका प्यार मिला। पर कहते है ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है। बस मैं भी ऐसे ही करने जा रहा हूं।

सभी क्रिकेट फॉर्मेट से लिया संन्यास

मै अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। अब जब मैं अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कह रहा हूं तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मै अपने देश के लिए बहुत खेला और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं बीसीसीआई का जिन्होंने मुझे मौका दिया और मेरे सारे फैन्स का जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।

सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है।

देश के लिए खेलने की है खुशी

वीडियो में अंत में उन्होंने कहा, मैं बस खुुद से ये कहता हूं कि भाई तू इस बात से दुखी मत हो कि तू अपने देश के लिए फिर नहीं खेलेगा पर इस बात कि खुशी अपने पास रख देश के लिए खेला है और ये मेरे लिए सबसे बड़ी बात है कि मै खेला।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?