भारत की हार पर शिश थरूर (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात

Shashi Tharoor On Team India: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस हार को बर्दाश्त से बाहर बताया।

प्रिया जैस

Congress Shashi Tharoor Slams Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज अपने नाम कर ली है। पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारत की इस शर्मनाक हार पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गुस्सा फूट पड़ा है।

इंग्लैंड के खिलाफ 9 जुलाई को खेले गए मुकाबले में भारत की हार के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इसे निराशाजनक बताया।

शशि थरूर ने किया पोस्ट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने एक्स पोस्ट पर भारत के खिलाफ इंग्लैंड की हार का एक स्क्रीनशॉट डाला। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे पास सच में कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं हैरान और स्तब्ध हूं। यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है। सच कहूं तो, अब कुछ भी कहने को नहीं बचा है।"

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/2075314398134964381

शशि थरूर के पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट

शशि थरूर की यह प्रतिक्रिया कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "लगता है GG कुछ भी करके बच निकल सकते हैं। वर्ल्ड चैंपियन टीम लगातार जीत से लगातार हार की स्थिति में कैसे पहुंच सकती है और इतना खराब प्रदर्शन कैसे कर सकती है?"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट टीम को बर्बाद कर देते हैं। मुझे यकीन है कि अगले वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा।" तो वहीं, एक यूजर ने बीसीसीआई को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा, "सूर्य और रोहित की कप्तानी की वजह से ही भारत मैच जीत रहा था। गौतम गंभीर के अहंकार और बीसीसीआई की खराब सोच ने भारतीय टीम को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है।"

इंग्लैंड ने पहली बार भारत को सीरीज में हराया

आपको जानकारी दें, कि 9 जुलाई को खेले गिए मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को चौथे टी20 इंटनरेशनल मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज (दो या उससे अधिक मैच) जीती है।

भारत ने लगातार सीरीज गंवाई

इससे पहले, भारत और इंग्लैंड के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी, जिसमें से पांच टीम इंडिया ने जीती थी, जबकि एक सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ था। आयरलैंड के बाद भारत को अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवानी पड़ी है। टीम इंडिया को आखिरी बार लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना साल 2019 में करना पड़ा था, जहां न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया ने टीम को शिकस्त दी थी।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा