शान मसूद ( सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

शान मसूद ने बॉलर्स पर फोड़ा हर का ठीकरा, बोले- हमें तलाशने होंगे 20 विकेट लेने के तरीके

इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान ऐसी पहली टीम बन गई है जो टेस्ट में पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार गई। जिसके बाद टीम के कप्तान शान मसूद ने हार स्वीकार कर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि उनकी टीम को 20 विकेट लेना आना चाहिए।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को इस हार की वजह से एक बार फिर आलोचना का शिकार होना पड़ा है। पाकिस्तान ऐसी पहली टीम बन गई है जो टेस्ट में पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार गई। जिसके बाद टीम के कप्तान शान मसूद ने हार स्वीकार कर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि उनकी टीम को 20 विकेट लेना आना चाहिए।

इंग्लैंड से करारी हार झेलने के बाद पाक कप्तान मसूद ने मीडिया से बात की, जहां उन्होंने टीम की इस हार को निराशाजनक बताया है। मीडिया से बात करते हुए मसूद ने कहा, ‘‘एक बार फिर हारना निराशाजनक है। इंग्लैंड ने मैच जीतने का रास्ता बनाया, जो कि एक कड़वी सच्चाई है। अक्सर टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन टीमें जीत का रास्ता बना ही लेती हैं।''

मसूद ने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मानसिक रूप से पाकिस्तान टीम कमजोर है, लेकिन आखिरकार आपको 20 विकेट लेना आना चाहिए। लेकिन हम पिछले कुछ समय से ऐसा कर पाने में असफल रह रहे हैं। साथ ही हमें पिच के मुताबिक हालात के अनुरूप ढलना सीखना होगा, क्योंकि पिचों का स्वभाव रोज बदलता है।''

बता दें कि इंग्लैंड से पहले टेस्ट में मिली करारी हार की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेलेक्शन कमेटी में बदलाव कर दिए हैं। बोर्ड ने आकिब जावेद, अजहर अली, अलीम डार और हसन चीमा को शामिल किया हैा। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब टीम से कई खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शान मसूद को भी कप्तानी से हटा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि PCB फिलहाल मोहम्मद रिजवान, सउद शकील और सलमान आगा को नए कप्तान के तौर पर देख रहा है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने इसे लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव