मोहम्मद शमी और रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SA के खिलाफ T20 सीरीज के लिए शमी का कटा पत्ता, रिंकू सिंह नजरअंदाज, 5 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

Indian Cricket Team: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। हार्दिक पांड्या की वापसी हुई, लेकिन कई खिलाड़ियों को सिलेक्टर्स ने इस बार स्क्वॉड में जगह नहीं दी।

संजय सिंह बिष्ट

Team India T20I Squad against South Africa for T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में हार्दिक पांड्या फिट होकर वापसी कर चुके हैं, जबकि शुभमन गिल को भी टीम में जगह दी गई है और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, गिल को केवल फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही इस सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।

नजरअंदाज किए गए ये खिलाड़ी

मोहम्मद शमी: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। शमी भारतीय जर्सी में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे।

रिंकू सिंह: रिंकू सिंह को भी इस टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। टीम से बाहर करना उनके लिए निराशाजनक साबित हुआ है।

नीतीश कुमार रेड्डी: हार्दिक पांड्या के फिट होने के कारण नीतीश कुमार रेड्डी को इस बार टी-20 टीम में जगह नहीं मिली। हाल ही में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा और सिलेक्टर्स ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया।

ऋतुराज गायकवाड़: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ भी इस पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम में शामिल नहीं किए गए। घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं मिला।

ऋषभ पंत: ऋषभ पंत को भी इस टी-20 सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली है। माना जा रहा था कि वनडे में चुने जाने के बाद पंत को टी-20 में भी मौका मिलेगा, लेकिन अब उन्हें टीम में वापसी के लिए और इंतजार करना होगा।

टीम इंडिया ने इस टी-20 सीरीज के लिए मिश्रित स्क्वाड चुना है जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को मौका मिला है। हालांकि कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने के फैसले ने फैंस को चौंका दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम की नई संयोजन वाली रणनीति साउथ अफ्रीका के खिलाफ कितनी कारगर साबित होती है।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर