भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला आज  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, रोहित शर्मा आज तोड़ेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड!

India vs West Indies Cricket Today: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच आज खेला जाएगा। 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। सीरीज के पहले मैच में इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

राहुल उपाध्याय

India vs West Indies 2026: भारत और वेस्टइंडीज के दरम्यान खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार, 30 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 2 बजे से गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

अब टीम इंडिया की नजर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज वापसी करते हुए यह सीरीज बराबर करना चाहेगी। फिलहाल 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

रोहित शर्मा आज दर्ज करेंगे बड़ी उपलब्धि

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए आज का मैच बेहद खास होने वाला है, क्योंकि वे 12 हजार वनडे रन से मात्र 73 रन दूर हैं। अगर रोहित इस आंकड़े तक पहुंचते है तो ऐसा करने वाले वे तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

हेड-टू-हेड (Head-to-head)

अगर हम दोनों टीमों की तुलना करें, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 143 मुकाबले खेले गए है, इस दौरान भारतीय टीम को 73 मुकाबलों में जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने 64 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। 2 मैच टाई पर समाप्त हुए हैं। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच आखिरी 5 वनडे मुकाबलों में भारत ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। आपको बता दें कि, यहां की पिच पर उछाल अच्छा रहता है और गेंद बल्ले पर आसानी पूर्वक आती है, जिससे शॉट लगाना बेहद सरल होता है। इसके अलावा यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ने की संभावना रहती है। वहीं इस पिच पर स्पिनरों को बीच के ओवरों में कुछ मदद मिल सकती है।

कैसा रहेगा आज गुवाहाटी का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुवाहाटी में बारिश की 55 फीसदी संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा भी रह सकता है। ऐसे में स्टेडियम में बैठकर मैच देखने वाले दर्शकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कहां देखें मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (टीबी) और हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी