स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है। जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जिसमें भारत के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा बल्लेबाज सरफराज खान भी टीम का हिस्सा बने हैं। हालांकि वह इस टेस्ट के पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वह दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड खेलने के लिए इंडिया बी के साथ बने रहेंगे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स सामने आई है कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में सरफराज खान को मौका मिलना काफी मुश्किल है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट अनुभव को मौका देने के विचार में है। पहले मुकाबले में टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को जगह देने के विचार में है।
बीसीसीआई ने मंगलवार को दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिलीड में बताया गया है कि सरफराज खान दूसरे राउंड के लिए इंडिया बी का हिस्सा होंगे। जिसके मतलब है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में हो सकता है कि वह दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा बने।
यह भी पढ़ें- फिर एक बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष पद संभाल सकते है तैयब इकराम, निर्विरोध चुने जाएंगे
सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज मे की थी। सीरीज में सरफराज ने 3 मैचों में खेलते हुए 200 रन बनाए थे। जहां उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े थे। हालांकि, दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में सरफराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में अब सभी की नजरें उन पर दूसरे राउंड पर रहेगी।