संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

संजू सैमसन की वापसी से बदलेगा टीम इंडिया का ओपनिंग प्लान? वैभव सूर्यवंशी के साथ बन सकती है नई जोड़ी

India vs Afghanistan T20: अफगानिस्तान T20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी से भारत का ओपनिंग प्लान बदल सकता है। दीप दासगुप्ता के मुताबिक सैमसन और वैभव सूर्यवंशी नई जोड़ी बना सकते हैं।

सृष्टि मौर्य

Sanju Samson Return India T20 Team: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी हो गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन के पास अब एक बार फिर टीम में अपनी जगह मजबूत करने का मौका है। उनकी वापसी के साथ भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि अफगानिस्तान सीरीज में संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया जा सकता है।

क्या सैमसन-सूर्यवंशी की जोड़ी जमेगी?

दीप दासगुप्ता ने कहा कि भारत ने अब तक अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को ओपनिंग करते देखा है। लेकिन सैमसन और वैभव ने अभी तक भारत के लिए एक साथ पारी की शुरुआत नहीं की है।

उन्होंने कहा कि ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों बल्लेबाज शीर्ष क्रम में एक साथ किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। दासगुप्ता ने साफ किया कि वह किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि अलग-अलग संयोजनों को आजमाने की सलाह दे रहे हैं।

जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव ने मचाया धमाल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। उन्होंने 3 पारियों में 151 रन बनाए और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

वैभव का बल्लेबाजी औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने एक मैच में 81 रन की शानदार पारी खेली और 2 अर्धशतक भी लगाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

उनके प्रदर्शन की मदद से भारत ने नए T20 कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीत दर्ज की। इससे पहले भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

T20 विश्व कप से पहले होगी परीक्षा

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे की टीम में जगह नहीं मिली थी। इससे पहले लगातार 3 खराब पारियों के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। ये फैसला ऐसे समय आया था जब वो भारत के T20 विश्व कप अभियान में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे।

अब सैमसन की वापसी के बाद टीम प्रबंधन के पास अलग-अलग ओपनिंग संयोजन आजमाने का मौका है। दीप दासगुप्ता ने कहा कि T20 विश्व कप से पहले हर खिलाड़ी और हर संयोजन को पर्याप्त मौके देना जरूरी है, ताकि टीम को पता चल सके कि बड़े टूर्नामेंट में कौन सा संयोजन सबसे बेहतर काम करता है।

अफगानिस्तान सीरीज में नजरें ओपनिंग पर

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी तीनों ही शीर्ष क्रम के मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम किस ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

अगर सैमसन और वैभव को साथ में पारी की शुरुआत करने का मौका मिलता है, तो यह भारतीय टीम के लिए एक नई और बेहद आक्रामक ओपनिंग जोड़ी साबित हो सकती है।

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, पुलिस ने FIR में SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की