संजू सैमसन और ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

संजू सैमसन और ईशान किशन ने रचा इतिहास, T20 World Cup के नॉकआउट में ऐसा करने वाले पहली भारतीय जोड़ी बनी

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में संजू सैमसन और ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। यह जोड़ी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी की।

उज्जवल सिन्हा

Sanju Samson And Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। संजू और ईशान की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में केवल 27 गेंदों में 50 रन की तेज़तर्रार पार्टनरशिप पूरी की और नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड कायम किया। इस रिकॉर्ड ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की 6.3 ओवर में 84 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। संजू और ईशान ने इस नॉकआउट मुकाबले में 45 गेंदों पर 97 रन जोड़कर भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अब तक की सबसे बड़ी नॉकआउट साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया।

संजू सैमसन की ताबड़तोड़ पारी

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में संजू सैमसन ने अपने आक्रामक खेल से दर्शकों का ध्यान खींच लिया।  उन्होंने शुरुआत से ही इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर हमला बोल दिया। संजू ने आर्चर के खिलाफ दो छक्के और कई चौके लगाए और केवल 26 गेंदों में ताबड़तोड़ रन बनाकर पारी को तेज शुरुआत दी। हालांकि, इस दौरान संजू को एक जीवनदान भी मिला।

89 के स्कोर पर संजू आउट हो गए। 42 गेंदों में 89 रन बनाने के दौरान संजू ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस पारी के साथ ही संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा स्कोर बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्कोर बल्लेबाज विरोधी टीम मैदान वर्ष चरण
100* फिन एलन दक्षिण अफ्रीका कोलकाता 2026 सेमी-फाइनल
96* तिलकरत्ने दिलशान वेस्ट इंडीज द ओवल 2009 सेमी-फाइनल
89* विराट कोहली वेस्ट इंडीज मुंबई WS 2016 सेमी-फाइनल
89 संजू सैमसन इंग्लैंड मुंबई WS 2026 फाइनल
86* एलेक्स हेल्स भारत एडिलेड 2022 सेमी-फाइनल

ईशान किशन ने भी खेली तूफानी पारी

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 39 रनों की दमदार पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। हालांकि, अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अभिषेक 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक तीसरी बार ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हुए।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video