संजू सैमसन (फोटो- फैन कोच/स्क्रीनशॉट) 
क्रिकेट

एशिया कप से पहले संजू सैमसन का जलवा, 42 गेंदों में शतक जड़कर गिल की मुश्किलें बढ़ाईं!

Kerala Cricket League: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने ओपनिंग पर बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने केरल क्रिकेट लीग से टीम मैनेजमेंट को विस्फोटक शतक जड़कर तगड़ा संदेश दे दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Sanju Samson: इस वक्त हिंदुस्तानी फैंस में एशिया कप 2025 की चर्चा हो रही है। एशिया कप के लिए टीम के ऐलान के बाद अब फैंस टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? इसके बारे में सोच रहे हैं। खासतौर से चर्चा संजू सैमसन और शुभमन गिल को लेकर है। एशिया कप में अचानक से गिल को उपकप्तान बनाए जाने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या ओपनिंग में गिल को संजू सैमसन की जगह भेजा जाएगा? इसी बीच संजू सैमसन ने अपने बल्ले से इस बात का जवाब दे दिया है।

एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विस्फोटक अंदाज में शतक लगाया है। इस दौरान वो अपने बड़े भाई सैली सैमसन की कप्तानी वाली टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। तिरुवंतपुरम में खेले गए मैच में संजू सैमसन ने कोल्लम सेलर्स के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेली। ये ही कारण था कि मुकाबले में कोच्चि ब्लू टाइगर्स 237 रन के विशाल स्कोर का पीछा कर लिया।

16 गेंद में अर्धशतक तो 42 में ठोका शतक

बीते एक साल से संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए टी20 में ओपनिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुकाबले की पहली गेंद से ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरु कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका। मुकाबले के 14वें ओवर में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। तब तक उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया था और अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी में कुल 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही संजू लीग में शतक लगाने वाल दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

गिल की पोजिशन पर मंडराया खतरा

एशिया कप में संजू सैमसन किस ओपनिंग करेंगे या नहीं? अभी इस बात को लेकर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने इस मैच में विस्फोटक शतक लगाकर टीम मैनेजमेंट को संदेश दे दिया है कि वो ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर आ रही थी कि एशिया कप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच टक्कर है। दूसरी तरफ टीम इंडिया के ऐलान के वक्त मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी कहा था कि अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग संजू या गिल में से एक करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि संजू ओपनिंग तो गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?