संजीव गोयनका से गले मिलते ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'टीम में बनाने में एक सीजन...', LSG की जीत पर मालिक Sanjiv Goenka का बड़ा बयान; पंत की भी तारीफ की

Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के धैर्य, सामूहिक विश्वास और कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व की तारीफ की।

उज्जवल सिन्हा

Sanjiv Goenka on LSG Team: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत का खाता खोला। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से मुकाबला अपने पक्ष में किया। जीत के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने टीम के धैर्य और सामूहिक विश्वास पर जोर दिया। उनका मानना है कि इस तरह के प्रदर्शन एक सफल सीजन बनाने की प्रक्रिया को दर्शाते हैं।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस पारी में हेनरिक क्लासेन ने 62 रन, जबकि नितीश रेड्डी ने 56 रन टीम के खाते में जोड़े। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस पारी में कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 45 रन का योगदान दिया। मोहम्मद शमी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शमी ने 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

जीत के बाद Sanjiv Goenka ने क्या कहा?

जीत के बाद संजीव गोयनका ने कहा कि लंबे टूर्नामेंट में सफल अभियान तैयार करने के लिए समय और टीम के भीतर विश्वास बेहद जरूरी होता है। उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में टीम के प्रदर्शन का श्रेय लीडरशिप ग्रुप और खिलाड़ियों के बीच स्पष्टता को दिया। उन्होंने यह भी माना कि यह जीत उत्साहजनक जरूर है, लेकिन टीम का ध्यान आगे भी लगातार सुधार करते हुए टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने पर ही बना रहेगा।

Sanjiv Goenka ने किया टीम को लेकर एक खास पोस्ट

गोयनका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "एक सीजन बनाने में समय, धैर्य और सामूहिक विश्वास लगता है। आज इन तीनों की झलक मिली। कप्तान ने लय तय की, और टीम ने स्पष्टता और अनुशासन के साथ उसका पालन किया। यही तालमेल एक टीम को आगे बढ़ने में मदद करता है। यह एक कदम है, और अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। मिले समर्थन के लिए आभारी हूं। हम यहां से आगे बढ़ते रहेंगे।"

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपना अगला मुकाबला गुरुवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से खेलेगी। इस सीजन में लखनऊ की टीम 2 में से 1 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में 7वें नंबर पर है। अब टीम इस जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला