संजय मांजरेकर और रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रवींद्र जडेजा के लिए संजय मांजरेकर के तीखे बोल, कहा- मैं उनसे ज्यादा...

कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि वो जडेजा के प्रदर्शन से काफी निराश हैं। यह फाइनल डे की पिच थी। जडेजा के लिए पिच में रफ मौजूद था, जिसका वो फायदा उठा सकते थे।

संजय सिंह बिष्ट

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया नई उम्मीदों के साथ इंग्लैंड की धरती पर पहुंची थी, लेकिन टीम इंडिया को पहले टेस्ट मुकाबले में ही हार का मुंह देखना पड़ा है। इंग्लैंड ने भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से शिकस्त दी।

पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम पारी में इंग्लैंड ने 371 रनों का चेज कर बता दिया वो टेस्ट क्रिकेट में कुछ भी कर सकती है। वहीं, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई गेंदबाज अपने रंग में नहीं दिखा।

टीम इंडिया की इस हार से पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर काफी दुखी नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा के बारे में कहा है कि उनको स्पिन गेंदबाज से ज्यादा उम्मीदें थी। कुल मिलाकर वो जडेजा के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।

मैं जडेजा के प्रदर्शन से नाराज- संजय मांजरेकर

कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने स्काई स्पोर्ट्स ने बात करते हुए कहा कि "देखिए मैं प्रसिद्ध कृष्णा की आलोचना नहीं करना चाहता। जाहिर तौर पर उन्हें अपनी गेंदबाजी पर कुछ सुधार करने होंगे, लेकिन मैं जडेजा के प्रदर्शन से काफी निराश हूं। यह फाइनल डे की पिच थी। जडेजा के लिए पिच में रफ मौजूद था, जिसका वो फायदा उठा सकते थे। हां, कुछ चांस बने थे।, पर हम जडेजा से और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।" ‘डाबरमैन कुत्ते की तरह है टीम इंडिया…’, भारत के हारते ही कार्तिक ने काटा बवाल

जडेजा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी- संजय मांजरेकर

इसके आगे ओवरऑल गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा कि "यह इंग्लिश हालात वाली पिच नहीं थी। मुझे लगता है कि जडेजा ने बेन स्टोक्स के खिलाफ रफ का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, डकेट के खिलाफ वह काफी देर से आए। अनुभवी गेंदबाजों और बल्लेबाजों से आप ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। मुझे लगता है कि जडेजा ने अपने से काफी निराश किया, क्योंकि पिच में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं था, लेकिन जडेजा के लिए पिच में थोड़ी बहुत मदद मौजूद थी।"

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल