संजय मांजरेकर और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'मुश्किल में फंस जाता...', संजय मांजरेकर ने इशारों-इशारों में विराट कोहली को लेकर दिया विवादित बयान?

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए 91 रन की साझेदारी की। इस दौरान संजय मांजरेकर ने इशारों-इशारों में तंज कसा।

संजय सिंह बिष्ट

हेडिंग्ले, लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की।

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के लिए एक ऐसी बात कह दी, जिससे उनके चाहने वाले नाराज हो सकते हैं। कमेंट्री के दौरान मांजरेकर ने यशस्वी जायसवाल की तरीफ की और इशारों-इशारों में विराट कोहली के उपर भी सवाल खड़े कर दिए। आइए जानते हैं कि मांजरेकर ने विराट कोहली के बारे में क्या कहा?

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली पर ये बोला?

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। इस दौरान ये दोनों बल्लेबाज समझदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में 21वें ओवर के दौरान केएल राहुल ने जब गेंद को छोड़ा तो कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने कहा कि, "हम एक पूर्व बल्लेबाज को जानते हैं जो इस गेंद को खेलने की कोशिश करता था और मुश्किल में फंस जाता था, लेकिन ये दोनों ऐसा नहीं करने वाले।"

हालांकि मांजरेकर ने बयान के दौरान विराट कोहली का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी ये बातें कहीं न कहीं विराट कोहली की बल्लेबाजी की ओर इशारा कर रही थी। विराट कोहली कई बार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा चुके हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पले टेस्ट में की पहली पारी में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट में 101 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वो इंग्लैंड हेडिंग्ले में पहली पारी के दौरान शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। इसके अलावा जायसवाल ने इंग्लैंड की धरती पर पहला शतक गया। वहीं, ओवरऑल टेस्ट इंटरनेशनल में पांचवां शतक लगाया।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत