पाकिस्तानी क्रिकेटर सैम अयूब सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर की ओछी हरकत, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की आलोचना; देखें वीडियो

Asian Games Men's Cricket Final 2026: एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज सैम अयूब ने भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सामने ओछी हरकत का परिचय दिया है।

राहुल उपाध्याय

Vaibhav Sooryavanshi vs Sam Ayub in Asian Games 2026: एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 19 रनों से धूल चटाकर गोल्ड मेडल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मैच के दौरान एक ऐसा मोड़ आया जहां पाकिस्तानी गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सामने ओछी हरकत का परिचय दिया।

क्या है आक्रामक जश्न का पूरा मामला?

पिच पर बैटिंग कर रहे वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने आक्रामक और मजाकिया लहजे में बच्चे को गोद में झुलाने वाला इशारा करते हुए उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, सूर्यवंशी ने इस हरकत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बेहद परिपक्वता दिखाते हुए सीधे पवेलियन लौट गए।

मैच के तीसरे ओवर में अयूब ने सूर्यवंशी को 9 गेंदों पर 15 रन बनाने के बाद आउट कर दिया था। सूर्यवंशी रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए थे।

जानें अकमल ने क्या दिया बयान?

अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल सैम अयूब की इस बचकानी हरकत पर भड़क गए हैं और उन्होंने अयूब की जमकर क्लास लगाई है।

अकमल ने यूट्यूब शो 'गेम प्लान' पर अयूब की इस हरकर की आलोचना करते हुए कहा, "हमारा पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन मैदान पर बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, लेकिन हम ऐसी हरकतें सिर्फ सोशल मीडिया पर छाने और रील्स बटोरने के लिए कर रहे हैं। टीम प्रबंधन को इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए। हर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मान का हकदार होता है और किसी का भी मैदान पर इस तरह मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।"

अयूब कोई बच्चा नहीं- अकमल

अकमल ने अयूब की हरकत को अपरिपक्वता की निशानी बताते हुए कहा कि, अयूब को यह समझने की जरूरत है कि वह अब कोई बच्चे नहीं हैं। उन्हें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। जब वह पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तो उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए और टीम प्रबंधन को भी ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि अयूब की इस हरकत के बाद भी भारत ने जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ