साई सुदर्शन ने पकड़ा गजब का कैच (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

छाती में जोर से लगी गेंद, सब रह गए दंग! फिर भी नहीं छोड़ा कैच, मैदान पर दिखा साई का 'सुदर्शन' अवतार

Sai Sudharsan Catch Against West Indies: साई सुदर्शन ने दूसरे टेस्ट में बल्ले के बाद फील्डिंग में भी जलवा बिखेरा है। उन्होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर एक बहुत अच्छा कैच पकड़ा।

संजय सिंह बिष्ट

India vs West Indies 2nd Test Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतते ही पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित कर दिखाया। यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और कप्तान गिल की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 518 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।

पहली पारी में भारत की शुरुआत ठोस रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा और अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली। उन्होंने 175 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट देखने को मिले। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की पारी खेली और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। तीसरे बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी 87 रन बनाकर टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दर्द के बावजूद नहीं छोड़ा कैच

जब वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो भारतीय फील्डरों ने शुरू से ही उन पर दबाव बना दिया। रवींद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकी, जिस पर कैरेबियाई बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद सीधे शॉर्ट लेग पर खड़े साई सुदर्शन की ओर तेजी से आई। तेज़ रफ्तार से आई गेंद उनके हाथ से टकराकर सीधे छाती पर जा लगी, लेकिन दर्द के बावजूद सुदर्शन ने गेंद को हाथों से निकलने नहीं दिया। गेंद उनके हाथ, हेलमेट और छाती के बीच फंस गई और उन्होंने शानदार कैच पूरा किया।

सब रह गए दंग

इस कैच के बाद मैदान में मौजूद हर खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए। साथी खिलाड़ी तुरंत उनके पास पहुंचे और उनका हाथ देखने लगे, क्योंकि गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि चोट लगना तय था। हालांकि, सुदर्शन ने न केवल कैच पूरा किया बल्कि अपने हौसले से टीम इंडिया को मैच में पहला विकेट दिलाया।

यह पल पूरे मैच का सबसे यादगार क्षण बन गया। सुदर्शन का यह कैच भारतीय क्रिकेट के जज़्बे और समर्पण का प्रतीक बन गया है—जहां दर्द से ऊपर टीम की जीत को रखा गया।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट