RR बनाम SRH मुकाबला में लगे सबसे ज्यादा छक्के (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: ऐतिहासिक बना RR बनाम SRH मुकाबला, इस मामले में बन गया नया रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही

IPL Playoffs: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर प्लेऑफ इतिहास के सर्वाधिक 26 छक्के जड़े।

अक्षय साहू

IPL Playoffs Most Sixes Record: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में छक्कों का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 26 छक्के लगाए। आईपीएल के एक प्लेऑफ मुकाबले में लगे ये सर्वाधिक छक्के भी हैं।

इससे पहले साल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 25 छक्के लगाए थे। बुधवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के लगाए, जिसमें से 12 छक्के अकेले वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले। वहीं, एसआरएच के बल्लेबाजों ने मैच में कुल 9 छक्के लगाए।

वैभव सूर्यवंशी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं, वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली।  वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए, तो रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए।

196 रन पर ऑलआउट हुई सनराइजर्स हैदराबाद

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर ऑलआउट हुई। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।

हेनरिक क्लासेन एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी ने एसआरएच की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाए, तो साहिल अरोड़ा ने 35 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में शिवांग कुमार ने 27 रन बनाए।

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण