रोमारियो शेफर्ड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

West Indies vs South Africa: रोमारियो शेफर्ड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर उतरकर अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Romario Shepherd: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 7वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

गुयाना के 31 साल के क्रिकेटर रोमारियो शेफर्ड गुरुवार को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। इस दौरान शेफर्ड ने 37 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। शेफर्ड ने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। इसके साथ ही शेफर्ड ने जेसन होल्डर के साथ 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रनों तक पहुंचाया।

शेफर्ड ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज की पारी की आखिरी गेंद पर कॉर्बिन बॉश को चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा मैच से पहले, टी20 वर्ल्ड कप मैच में नंबर 9 बैटर के सबसे ज़्यादा स्कोर का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बैटर शफ़ीकउल्लाह के नाम था। शफ़ीकउल्लाह ने 23 मार्च 2016 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए 2016 T20 वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 20 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली थी।

T20 वर्ल्ड कप मैच में नंबर 9 बैटर के सबसे ज़्यादा स्कोर

खिलाड़ी टीम रन गेंदें चौके/छक्के स्ट्राइक रेट विपक्षी टीम स्थल तारीख
रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज 52* 37 3/4 140.54 साउथ अफ्रीका अहमदाबाद 26 फरवरी, 2026
शफिकुल्लाह अफगानिस्तान 35* 20 4/2 175 इंग्लैंड दिल्ली 23 मार्च, 2016
ग्राहम स्वान इंग्लैंड 34 20 4/1 170 श्रीलंका पल्लेकले 1 अक्टूबर, 2012
उमर गुल पाकिस्तान 32 17 2/3 188.23 साउथ अफ्रीका कोलंबो (RPS) 28 सितंबर, 2012
नसीम इस्लाम बांग्लादेश 28 17 0/3 164.7 भारत नॉटिंघम 6 जून, 2009

वेस्टइंडीज ने बनाए 176 रन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत ज्यादा अच्छा नहीं रही। पावरप्ले के दौरान वेस्टइंडीज ने 4 विकेट गंवा दिए। 43 के स्कोर पर चार बल्लेबाज आउट हो गए। ब्रैंडन किंग ने 21, शाई होप ने 16, शिमरोन हेटमायर ने 2 और रोस्टन चेज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद 83 के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने 7 विकेट गंवा दिए।

83 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गिरने के बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर 31 गेंदों में 49 रन बनाकर रनआउट हुए। वहीं, शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों के बदौलत वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल