सचिव देवजीत सैकिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के वनडे से संन्यास की खबरों पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लॉर्ड्स मैच को आखिरी मानने वाली अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया।

सृष्टि मौर्य

BCCI On Rohit Sharma ODI Retirement Rumors: रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संभावित संन्यास की खबरों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान देते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगा।

रोहित के संन्यास की खबरें अफवाह - देवजीत सैकिया

सैकिया ने अपना बयान देते हुए कहा कि मीडिया में रोहित के संन्यास को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित लॉर्ड्स वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। सैकिया के मुताबिक, रोहित भारतीय वनडे टीम के अहम खिलाड़ी हैं और जब तक टीम को उनकी जरूरत होगी, वह देश के लिए खेलते रहेंगे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बीसीसीआई 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार करना चाहते हैं और इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित शर्मा भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि चयनकर्ताओं ने ये बात रोहित को बता दी है और अब अंतिम फैसला उनके हाथ में है।

हालांकि, बीसीसीआई सचिव के बयान के बाद इन दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इंग्लैंड वनडे में अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में केवल 11 और 26 रन बनाए हैं। पिछले साल उनसे वनडे टीम की कप्तानी लेकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद से टीम में बदलाव और भविष्य की तैयारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

रोहित शर्मा पहले ही T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 29 जून 2024 को भारत को T20 विश्व कप जिताने के बाद T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, जबकि 7 मई 2025 को इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी।

रोहित शर्मा की सफल कप्तानी

रोहित भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा, 2024 T20 विश्व कप जीता और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। 2017 से 2025 के बीच उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत की 142 मैचों में कप्तानी की, जिनमें टीम ने 103 मुकाबलों में जीत दर्ज की।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां