रोहित शर्मा और शुभमन गिल - AI फोटो  
क्रिकेट

यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल

Rohit Sharma ODI Retirement: रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर सस्पेंस गहरा गया है। संन्यास की खबरों के बीच चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए नए ओपनर्स की तलाश शुरू कर दी है।

अमन उपाध्याय

World Cup 2027 India Indian Opener Batsman: टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के वनडे (ODI) करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मिल रही रिपोर्टों के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले तीसरे मुकाबले के बाद रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति अब भविष्य की टीम की ओर देख रही है और उन्होंने रोहित शर्मा को आगामी सीरीज के लिए टीम में शामिल न करने का मन बना लिया है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्या है मास्टरप्लान?

बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि अगर रोहित शर्मा सम्मानजनक तरीके से संन्यास लेना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से उनका निजी फैसला होगा। हालांकि, चयन समिति ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौका देने की योजना तैयार कर ली है।

रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए फिलहाल तीन 'विध्वंसक' और खूंखार बल्लेबाज रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। ये खिलाड़ी न केवल रोहित की जगह को भरने में सक्षम हैं, बल्कि आगामी विश्व कप में कप्तान शुभमन गिल के साथ टीम इंडिया के लिए नई शुरुआत कर सकते हैं।

T20 का तूफान अब वनडे में मचाएगा तबाही

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा को भारत के सबसे विस्फोटक युवा बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनके आंकड़े उनकी काबिलियत की गवाही देते हैं। अभिषेक ने अब तक 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 190.36 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 1618 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शानदार शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर बोलता है, जहां उन्होंने 92 मैचों में 171.21 के स्ट्राइक रेट से 2378 रन बनाए हैं। चयनकर्ताओं का मानना है कि अभिषेक में वह पूरी काबिलियत है कि वह वनडे क्रिकेट में भारत के परमानेंट ओपनर बन सकें और शुभमन गिल के साथ एक खतरनाक जोड़ी बना सकें।

ऋतुराज हो सकते हैं परफेक्ट विकल्प

ऋतुराज गायकवाड़ भी इस दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। वह क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं। भारत के लिए 9 वनडे मैचों में उन्होंने एक शतक की मदद से 228 रन बनाए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने का अनुभव उनके पक्ष में जाता है।

ऋतुराज गायकवाड़, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

गायकवाड़ की तकनीक उन्हें मिडिल ऑर्डर और ओपनिंग, दोनों जगहों के लिए उपयुक्त बनाती है, जिससे वह टीम के लिए एक 'परफेक्ट' विकल्प साबित हो सकते हैं।

यशस्वी का नाम भी है आगे

रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में यशस्वी जायसवाल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। जायसवाल ने अब तक खेले केवल 6 वनडे मैचों में ही 71.25 की बेमिसाल औसत और 97.61 के स्ट्राइक रेट से 285 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं।

यशस्वी जायसवाल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ से लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम इंडिया को डबल फायदे होंगे। यही सब कुछ देखते हुए उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए एक लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM