आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। ये मैच मुल्लांपुर में हुआ। इस मुकाबले में जो भी हारेगी वो आईपीएल से बाहर हो जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने जीटी के सामने 228 रन का स्कोर खड़ा किया।
इस दौरान रोहित शर्मा ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन बनाए। इसके साथ ही रोहित ने खुद का आईपीएल 2020 में बनाया गया एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।
रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 50 गेदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए। ये उनका आईपीएल प्लेऑफ में अब तक का सबसे बेस्ट स्कोर साबित हुआ। इससे पहले आईपीएल 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ मुकाबले में 68 रन की पारी खेली थी। इस हिसाब से रोहित ने आईपीएल प्लेऑफ में खुद को रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस अहम मुकाबले में मुंबई के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लोबाजों को बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। जिसके बाद 47 रन के स्कोर पर साई किशोर ने बेयरस्टो का विकेट लिया। उन्होंने 231 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राहुल तेवतिया ने जीता दिल, श्रीलंकाई क्रिकेटर के सम्मान में किया ये बड़ा काम
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।