रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पिछले 5 साल से दिक्कत में हैं रोहित शर्मा, IPL 2025 के बाद 'हिटमैन' की होगी बड़ी सर्जरी

रोहित शर्मा को ये शाररिक दिक्कत पिछले पांच सालों से है। खबर है कि आईपीएल 2025 के बाद वो इसका इलाज कराएंगे। जिसके लिए उन्हें बड़ी सर्जरी से गुजरना होगा।

संजय सिंह बिष्ट

रोहित शर्मा इस वक्त आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की भी घोषणा कर दी थी। अब वो भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे में खेलते और कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच दिग्गज के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोहित शर्मा को शाररिक रूप से दिक्कत चल रही है। जिस कारण उनका ऑपरेशन होने वाला है।

पिछले 5 सालों से दिक्कत में हैं 'हिटमैन'

रोहित शर्मा ये ऑपरेशन आईपीएल 2025 के बाद कराने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा पिछले पांच सालों से दिक्कत में हैं। जिस कारण से उनकी हेल्थ में काफी प्रभाव पड़ा है। खबर है कि रोहित शर्मा को हैमस्ट्रि्ंग इंजरी की परेशानी है। बताया जा रहा है कि सर्जरी से ही इसका सही इलाज किया जा सकता है।

रोहित वनडे विश्वकप 2027 खेलना चाहते हैं

हालांकि रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। लेकिन खबर है कि वो दो साल के बाद होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए सर्जरी कराने का ये सही समय माना जा रहा है। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला तीन जून को खेला जाएगा।

सर्जरी के लिए सही समय

आईपीएल 2025 के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। जहां टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा नहीं होंगे। ऐसे में उनके लिए सर्जरी कराने के ये सही समय होगा। रोहित शर्मा पिछले वक्त से बड़े टूर्नामेंट की वजह से सर्जरी नहीं करा पाए थे। अब उनके पास अपनी हेल्थ का ध्यान रखने के लिए बहुत समय होगा।

इससे पहले साल 2016 में रोहित शर्मा ने क्वाड्स टेंडन की सर्जरी कराई थी। इससे उबरने के लिए रोहित शर्मा को कुल तीन महीने का वक्त लगा था। वहीं, हैमस्ट्रिंग सर्जरी से उबरने के लिए 5 से 6 महीने का वक्त लग सकता है। इस वक्त रोहित शर्मा के पास इस सर्जरी से उबरने के लिए बहुत वक्त है।

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?