टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जय शाह ने किया ऐलान 
क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जय शाह ने किया ऐलान

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको इस टूर्नामेंट के लिए अंबेसडर बनाया गया है।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता कप्तान रोहित शर्मा को ICC ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको इस टूर्नामेंट के लिए अंबेसडर बनाया गया है। इस बार टी20 विश्व कप के 10वें एडिशन का आयोजन 7 फरवरी 2026 से होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। फाइनल सहित 55 मुकाबले खेले जाएंगे। श्रीलंका ने आखिरी बार 2012 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

20 टीमों वाला दूसरा लगातार टूर्नामेंट

2026 का टी20 विश्व कप लगातार दूसरी बार 20 टीमों का टूर्नामेंट होगा। यह आईसीसी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत क्रिकेट को दुनिया के अधिक से अधिक देशों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछली बार टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात देकर रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था।

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टीमें

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई।

जानें भारत के कब-कब हैं मुकाबले

इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच आयोजित होगा। भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के विरुद्ध खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में टकराएंगी। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें भारत, पाकिस्तान यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स हैं। विश्व कप के मुकाबले भारत के 5 वेन्यू पर खेले जाएंगे जबकि तीन वेन्यू श्रीलंका के होंगे। भारत और पाकिस्तान अगर फाइनल में पहुंचते हैं तो खिताबी मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

CEC को पद छोड़ना ही होगा... जयराम रमेश का चुनाव आयोग पर हमला, SIR तत्काल रोकने की मांग

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

नशे की खेप श्रीलंका भेजने की थी तैयारी, एजेंसी ने मारा छापा, 137 किलो की भारी खेप के साथ 4 लोग गिरफ्तार