रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI vs DC: दिल्ली के खिलाफ महज 5 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा, सामने आई ये बड़ी कमजोरी

रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 5 रन बनाकर पवेलियन चले गए। उन्हें बांए हाथ के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा की एक बड़ी कमजोरी भी उजागर हो गई।

संजय सिंह बिष्ट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने बुधवार 21 मई को पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान टीम के ज्यादातर खिलाड़ी प्लॉप नजर आए। वहीं, रोहित शर्मा भी टीम को अपने अनुभव का फायदा नहीं पहुंचा पाए। वो मजह 5 रन के स्कोर पर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। दिल्ली के खिलाफ करो या मरो जैसे स्थिति वाले मुकाबले में रोहित शर्मा से सबको उम्मीद थी। लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

रोहित की कमजोरी आई सामने

रोहित शर्मा की इस पारी के बाद उनकी एक बड़ी कमजोरी उजागर होती हुई दिख रही है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को बाए हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ खेलने में दिक्कत होती है। इस मुकाबले में भी वो बाएं हाथ के बांग्लादेशी गेंदबाज के शिकार बने। गौरतलब है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2024 से 8 बार बांए हाथ के गेंदबाज का शिकार बन चुके हैं।

बाएं हाथ के गेंदबाजों के सामने रोहित फेल

बांए हाथ के गेंदबाज के खिलाफ रोहित शर्मा ने कुल 95 गेंद खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 150 रन निकले हैं। इस दौरान बल्लेबाजी का औसत महज 18 का रहा है। मौजूदा सीजन में भी रोहित शर्मा बांए हाथ के गेंदबाज के आगे पानी मांगते नजर आए। इस साल रोहित ने 41 गेंदों में सिर्फ 60 रन बनाए हैं।

MI ने DC के सामने रखा 181 रन का टारगेट

अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सामने 180 रन का टारगेट सेट किया। खराब शुरुआत के बाद मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने शानदार बल्लेाबजी की।

नमन धीर और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला

रोहित शर्मा, विल जैक्स और हार्दिक पांड्या के निराशानजन प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार और नमन ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने  73 रन, तो नमन धीर ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 300 के स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाए। इसके अलावा रियान रिकल्टन 25, विल जैक्स 21 और तिलक वर्मा ने 27 रन का योगदान दिया।

दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत में मुंबई के बल्लेाबजों को खूब परेशान किया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। उन्होंने रयान रिकल्टन और विल जैक्स को आउट किया। वहीं, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब