क्रिकेट

IND vs ENG: शतकीय पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने कबूला... BCCI ने शेयर किया खास वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली। शतक बनाने के बाद रोहित शर्मा ने स्वीकार किया रन बनाना जितना आसान लगता है उतना है नहीं।

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंदों का सामना करते हुए 119 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के भी लगे। जीत के बाद रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के साथ बात करते हुए कहा कि जब आप इतने बरसों से खेल रहे होते हैं और आपने ढेर सारे रन बनाए हों तो इसके कुछ मायने होते हैं। बीसीसीआई का यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

रोहित शर्मा ने कहा कि मैं लंबे समय से खेल रहा हूं और मैं जानता हूं कि मुझसे क्या उम्मीद लगाई जा रही है। इसलिए यह मैदान पर उतरकर अपना स्वाभाविक खेल खेलने से जुड़ा है और मैंने आज दूसरे वनडे में यही किया। रोहित का यह वनडे क्रिकेट में अक्टूबर 2023 के बाद पहला शतक था। इस दौरान उन्होंने 13 मैच खेले जिसमें पांच अर्धशतक लगाए। अगर सभी प्रारूप की बात करें तो यह मार्च 2024 के बाद उनका पहला सैकड़ा है।

उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में केवल यही बात थी कि मुझे जिस तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए मैं वैसा ही करूंगा। एक या दो पारियों से मेरा नजरिया नहीं बदलेगा। यह भी एक अन्य पारी की तरह थी। रोहित ने हालांकि स्वीकार किया कि पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझने के बावजूद फॉर्म में वापसी करना आसान नहीं होता है।

रन बनाना आसान नहीं

उन्होंने कहा कि आपने कुछ अच्छा किया होगा तभी आपने इतने अधिक रन बनाए हैं। आपको केवल इस मानसिकता में लौटने की जरूरत होती है क्योंकि आप जानते हैं कि रन कैसे बनाए जाते हैं। रन बनाना उतना आसान नहीं होता है जितना कि लगता है। लेकिन मैं खेल का पूरा आनंद ले रहा था और आप इसी के लिए खेलते हो। मैंने किसी अन्य चीज की तुलना में खेल का अधिक आनंद लिया। आपको अपनी भूमिका निभानी पड़ती है। हमारा काम मैदान पर उतर कर खेलना है। जब आपको लगता है कि आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो यह काफी मायने रखता है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO