ऋषि सुनक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 Final से पहले UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताई अपने पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी...

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारतीय क्रिकेट और बीसीसीआई की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट को 100 साल बाद शामिल करवाने में आईपीएल जैसे लीग का बड़ा योगदान रहा है।

उज्जवल सिन्हा

अहमदाबाद: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि क्रिकेट का एक सदी बाद ओलंपिक में लौटना भारत की बढ़ती ताकत और उसकी दुनिया में बढ़ती पहचान का नतीजा है। उन्होंने खासतौर पर आईपीएल और बीसीसीआई की तारीफ की, जो क्रिकेट में बड़े बदलाव ला रहे हैं।

सुनक अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का फाइनल देखने पहुंचे है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी भारत की वजह से हुई है। भारत का क्रिकेट के लिए प्यार अब दुनिया भर में असर डाल रहा है।

आईपीएल ने बदल दी क्रिकेट की दुनिया

सुनक ने कहा कि आईपीएल ने क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया है। अब हर देश का खिलाड़ी इस लीग में खेलने का सपना देखता है। उन्होंने कहा कि आईपीएल ने महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ाया है। अब कई लड़कियां प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रही हैं, जो पहले इतना आसान नहीं था।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर भी असर

सुनक ने बताया कि आईपीएल से इंग्लैंड के खिलाड़ी भी बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने जैकब बेथेल का उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का वनडे देखा। उसमें बेथेल ने 82 रन बनाए। ये सुधार आईपीएल में खेलने से आया है। विराट कोहली के लिए जीतेंगे IPL 2025 का खिताब, फाइनल से पहले RCB के इस खिलाड़ी ने किया दावा

विराट कोहली के फैन हैं सुनक

सुनक ने खुलकर कहा कि वह आरसीबी के समर्थक हैं और विराट कोहली के बड़े फैन हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अक्षता बेंगलुरु से हैं और इसी वजह से वो आरसीबी को पसंद करते हैं। मेरे पास विराट कोहली का साइन किया हुआ बैट भी है, जो मुझे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तोहफे में दिया था। सुनक ने मज़ाक में यह भी बताया कि उन्होंने अक्षता को कन्नड़ भाषा में प्रपोज किया था और उन्हें नहीं पता कि उनका उच्चारण आज तक सही हुआ या नहीं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?