ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आईपीएल इतिहास में ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

आईपीएल 2025 ऋषभ पंत के बुरे प्रदर्शन के लिए भी याद रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन में एक शर्मनाक रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट रहते शिकस्त दी। इसके साथ ही एलएसजी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ से भी बाहर हो गई। मौजूदा सीजन में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बेहद निराशाजान प्रदर्शन किया। ये उनके करियर का सबसे बुरा साल रहा।

ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन के लिए ये साल कई समय तक याद किया जाएगा। पंत से लखनऊ की टीम को फैंस को हर मैच में कुछ बड़ा करने की उम्मीद थी, लेकिन वो ऐसा करने में नाकामयाब रहे। इसी बीच पंत के नाम आईपीएल 2025 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का औसत 12.27 का रहा है। आईपीएल में ऐसा औसत एक सीजन में किसी कप्तान का दूसरा सबसे घटिया औसत है। इससे पहले साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मार्गन का औसत 11.08 का था। यदि भारतीय कप्तानों की बात की जाए तो इसमें सबसे इसमें पंत का नाम पहले स्थान पर आ गया है।

11 पारियों में केवल 135 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में कुल 12 मैच खेल चुकी है। अब उसे दो मुकाबले और खेलने हैं, लेकिन इससे पहले ही टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बचे हुए दो मैच टीम के लिए केवल औपचारिकता मात्र है। अगर बात कप्तान ऋषभ पंत की करें, तो उन्होंने इस सीजन की 11 पारियों में केवल 135 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी मौजूद है। IPL 2025 प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस की बड़ी चाल, टीम में शामिल किए 3 नए खूंखार खिलाड़ी

आईपीएल में  बने सबसे महंगे कप्तान व खिलाड़ी

आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन के बाद ऋषभ पंत स्टार बन गए। इसके पीछे का कारण उनकी बोली था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रूपये देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद पंत आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे कप्तान व खिलाड़ी बन गए। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वो टीम के लिए कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन ऐसा करने में नाकमयाब रहे।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री