ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक (सौ. से बीसीसीआई) 
क्रिकेट

ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक, ऐसे तोड़ा यशस्वी जयसवाल का रिकॉर्ड

विजय कुमार तिवारी

मुंबई : भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पर तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्ध शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया। इस दौरान उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसे एक मैच पहले ही बनाया गया था।

आपको बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पुणे में खेलेंगे टेस्ट मैच के दौरान केवल 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में ऋषभ पंत का आक्रामक अंदाज जारी था। उन्होंने मैच के पहले घंटे में अपने इरादे स्पष्ट करते हुए जमकर चौके-छक्के लगाए। इस दौरान व स्पिन व तेज गेंदबाजों की खबर लेते हुए उन्होंने केवल 36 गेदों में अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे तेज अर्थशतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

भारत ने न्यूजीलैंड के 235 रन के जवाब में तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर 195 रन बनाए। भारत इस तरह से अभी न्यूजीलैंड से 40 रन पीछे है। लंच के समय शुभमन गिल 70 और रविंद्र जडेजा 10 रन पर खेल रहे थे। भारत ने पहले सत्र में ऋषभ पंत का विकेट गंवाया जिन्होंने 60 रन की आकर्षक पारी खेली। पहले सत्र में ऋषभ पंत का आक्रामक अंदाज देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वह वनडे या टी-20 मैच खेल रहे हों। इसलिए उन्होंने न सिर्फ सबसे तेज अर्धशतक बनाया बल्कि भारतीय टीम को बैकफुट से फ्रंटफुट पर ला दिया।

'अरे आओ ना, आना ही पड़ेगा', नरेश म्हस्के से बोले संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट के बाहर आमने-सामने ठाकरे-शिंदे गुट

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता