India vs New Zealand : 171 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, दूसरे दिन का खेल खत्म

Ind vs NZ 3rd Test match day 2 Live Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के लाइव अपडेट जानकारी के लिए नवभारत लाइव पर बने रहें.......
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन
भारत बनाम न्यूजीलैंड

India vs New Zealand Live Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी का शुभारंभ पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज ऋषभ पंत और शुभमन गिल करेंगे। भारतीय पारी को पहले दिन के आखिरी घंटे में उस समय करारा झटका लगा था, जब विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के साथ नाइट वॉचमैन के रूप में भेजे गए मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इस तरह से केवल 86 दिन के स्कोर पर 4 विकेट खोकर भारतीय टीम दबाव में आ गई थी। मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों पर संभल कर बल्लेबाजी करने का दबाव होगा। भारत को  पहली पारी में लीड दिलाने की उम्मीद थी, जिस पर बल्लेबाज थोड़े खरे उतरे। अब न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में गेंदबाज अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं....

जडेजा हेनरी को किया क्लीन बोल्ड, दूसरे दिन का खेल खत्म

तेजी से रन बनाने के चक्कर में मैट हेनरी रविन्द्र जडेजा के चौेथे शिकार बने। वह 16 गेंदों में 10 रन बनाने में सफल रहे। अपनी पारी में एक छक्का भी लगाया था। इसी के साथ दूसरे दिन के खेल का समापन हो गया। न्यूजीलैंड ने 43.3 ओवरों में 9 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं।

अश्विन के शिकार बने विल यंग

लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं रविचंद्रन अश्विन को आखिरकार विल यंग को आउट करने में सफलता मिल गई । उन्होंने अपने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर खुद कैच पकड़ते हुए पवेलियन की राह दिखाई। इस दौरान विल यंग ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेली। इस पारी में यंग ने 2 चौके और एक छक्का लगाकर अकेले संघर्ष किया।

न्यूजीलैंड को लगा 8वां झटका

न्यूजीलैंड को 8वां झटका विल यंग के रूप में लगा। विल यंग 51 रन बनाकर अश्विन के गेंद पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने 150 रन पर अपना 8वां विकेट गंवाया है।

विल यंग ने लगाया अर्धशतक, सोढ़ी बने जडेजा के शिकार

एक और जहां भारतीय गेंदबाजों के चक्कर में फंसकर न्यूजीलैंड के एक-एक बल्लेबाज अपना विकेट गंवा रहे हैं। वही विल यंग एक ओर पर डंटे हुए हैं । उन्होंने 95 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों के पारी खेली और अपने टेस्ट करियर की दूसरी हॉफ सेंचुरी बनाई। इस पारी के दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का भी लगाया। वहीं ईश सोढ़ी को जडेजा ने अपना तीसरा शिकार बना लिया। सोढ़ी 14 गेंदों में 8 रन बनाकर कोहली को कैच थमा बैठे।

ग्लेन फिलिप्स को अश्विन ने किया क्लीन बोल्ड

तेजी से बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन फिलिप्स को आर. अश्विन ने क्लीन बोल्ड करके न्यूजीलैंड को छठां झटका दिया है। ग्लेन फिलिप्स में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 14 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए।

जडेजा की गेंद पर टॉम ब्लंडेल हो गए क्लीन बोल्ड

रविंद्र जडेजा ने डेरिल मिचेल को आउट करने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी घूमती हुई गेंद का ब्लंडेल के पास कोई जवाब नहीं था। वह 6 गेंद का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से देखा जाए तो 31 ओवरों की समाप्ति पर 108 रनों तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

50 रनों की साझेदारी के बाद डेरिल मिचेल हुए कैच

पहली पारी में अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड का बोरिया बिस्तर बांधने वाले रविंद्र जडेजा आखिरकार लंबे समय से जमी डेरिल मिचेल और विल यंग की जोड़ी को तोड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने डेरिल मिचेल को 21 रनों के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। इस कैच को पकड़ने के लिए रविचंद्रन अश्विन को लंबी दौड़ लगानी पड़ी और उन्होंने शानदार कैच पड़ककर मिचेल को पवेलियन की राह दिखाई । इस तरह से दोनों के बीच पनप रही 50 रनों की साझेदारी खत्म हो गई।

न्यूजीलैंड की पारी को संभाल रहे हैं विल यंग और डेरिल मिचेल

रचिन रविंद्र के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को संभालने का जिम्मा विल यंग और डेरिल मिचेल ने उठा रखा है। दोनों के बीच अब तक 40 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 23 ओवरों के समाप्ति पर 3 विकेट होकर 84 रन बना लिए थे। विल यंग 28 और डेरिल मिचेल 17 रनों पर खेल रहे हैं।

रचिन रविंद्र को अश्विन ने फंसाया

रचिन रविंद्र को अश्विन ने अपनी गेंद पर आउट करके न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दे दिया है। रचिन ऋषभ पंत के हाथों केवल 4 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने केवल 3 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगा सके। रविचंद्रन अश्विन के गेंद पर चौका लगाने के बाद अगली गेंद को आगे बढ़कर मारने के चक्कर में रचिन रविंद्र स्टंप आउट हो गए। गेंद उनकी पहुंच से काफी बाहर थी और बाकी का काम बिना किसी गलती के ऋषभ पंत ने पूरा कर दिया।

स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के शिकार बने कान्वे

चाय का खेल शुरू होते ही न्यूजीलैंड की टीम तेजी से बल्लेबाजी कोशिश करने लगी। लेकिन भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर में डिवोन कान्वे को 22 रन के स्कोर पर स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवा दिया। कान्वे ने 47 वेदों का सामना किया और दो चौके की मदद से केवल 22 रन बना पाए थे। न्यूजीलैंड  की टीम 13 ओवरों की समाप्ति पर दो विकेट खोकर 39 रन बना चुकी है।

चाय के ब्रेक के समय न्यूजीलैंड का स्कोर- 26/1

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम चाय के ब्रेक के समय एक विकेट खोकर 26 रन बना चुकी थी । इस दौरान भारतीय टीम के पास अभी भी 2 रनों की पहली पारी की बढ़त हासिल है। न्यूजीलैंड की टीम दूसरे पारी में 9 ओवरों की समाप्ति पर एक विकेट होकर 26 रन बना लिए हैं। ब्रेक पर जाने के समय डिवोन कान्वे 15 और विल यंग 8 रन बनाकर क्रीज में मौजूद थे।

कप्तान लैथम बने आकाशदीप के शिकार

लंच के बाद और चाय के समय के पहले न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हुई है। भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथन को आउट करके न्यूजीलैंड की शुरुआत बिगाड़ दी है। भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप में लगातार गेंदों पर परेशान करने के बाद पांचवी गेंद पर उनको बोल्ड कर दिया। इस दौरान लैथम केवल 4 गेंद का सामना करके 1 रन बना पाए थे।

पहली पारी में टीम इंडिया को मिली 28 रनों की लीड

भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों के सहयोग से टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 28 रनों की लीड मिली है । भारत की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई। इस दौरान आखिरी बल्लेबाज के रूप में आकाशदीप रन आउट हो गए। वहीं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे वाशिंगटन सुंदर 36 गेदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

रविचंद्रन अश्विन बने एजाज पटेल के पांचवें शिकार

रविचंद्रन अश्विन एजाज पटेल के पांचवें शिकार बने। रविचंद्रन अश्विन को उन्होंने 6 रनों के निजी स्कोर पर स्लिप में मिचेल के हाथों कैच आउट करवा दिया । अब तक भारतीय टीम को केवल 12 रनों की मामूली बढ़त हासिल हुई है।

स्कोर हुआ बराबर, अब लीड लेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम में ऋषभ पंत और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी तथा अन्य बल्लेबाजों के छोटे-छोटे योगदान की बदौलत न्यूजीलैंड के टीम के स्कोर की बराबरी कर ली है। पारी के 56वें  ओवर में एजाज पटेल की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने 2 रन बनाकर दोनों टीमों के स्कोर की बराबरी कर ली। अब भारतीय टीम को लीड लेने के लिए खेलना है। फिलहाल भारत के 2 बल्लेबाज आउट होने शेष हैं। मैदान में रविचंद्रन अश्विन 2 रन और वाशिंगटन सुंदर 14 रनों पर खेल रहे हैं।

शतक से चूके शुभमन गिल

लंच के बाद न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और एक के बाद एक भारतीय खिलाड़ियों को आउट करके भारी बढ़त लेने से रोक दिया है। फिलहाल भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शुभमन गिल भी 90 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। एजाज पटेल क्रिकेट पर उनको मिचेल के हाथों कैच करा दिया। अभी भी भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की लीड खत्म करने के लिए 8 रनों की आवश्यकता है।

सरफराज खान बिना खाता खोले बने एजाज पटेल के शिकार

रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद अगले ओवर में ही सरफराज खान बिना खाता खोले एजाज पटेल के शिकार बन गए। उनको विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया। अब भारतीय टीम के ऊपर न्यूजीलैंड से पिछड़ने का खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल का साथ देने के लिए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आए हैं।

लंच के बाद रविंद्र जडेजा भी आउट

लंच के बाद जैसे ही भारतीय टीम ने 200 रनों का आंकड़ा टच किया, उसके थोड़ी देर बाद ही रविंद्र जडेजा केवल 14 रन बनाकर गेंदबाज फिलिप्स के शिकार बन गए। उनको मिचेल के हाथों कैच आउट कर कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद शुभमन गिल का साथ देने के लिए सरफराज खान मैदान में आए हैं।

लंच के समय भारत का स्कोर 195/5

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक भारतीय टीम 43 ओवरों की समाप्ति पर 5 विकेट होकर 195 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 70 रन बनाए हैं। उसके पहले ऋषभ पंत 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के बीच 96 रनों की साझेदारी से भारत संकट की स्थिति से उबर कर एक अच्छी पोजीशन पर आता दिखाई दे रहा है। अभी भी भारत को न्यूजीलैंड से  बढ़त लेने के लिए 40 रनों की आवश्यकता है।

ऋषभ पंत ताबड़तोड़ 60 रन बनाकर आउट

लंच के पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बीच 114 गेंदों पर हुई 96 की साझेदारी को तोड़ दिया। इस साझेदारी में ऋषभ पंत ने 59 गेंदों पर 60 रन बनाए थे, जबकि शुभम गिल ने 35 रनों का योगदान दिया था। अभी भी न्यूजीलैंड के पहली पारी की स्कोर से भारतीय टीम 55 रन पीछे हैं, जबकि उसके पास खिलाड़ी आउट होने शेष हैं।

ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक

शुभमन गिल भले ही आराम से गेंदों को देखते हुए बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन ऋषभ पंत का आक्रामक अंदाज जारी है। उन्होंने मैच के पहले घंटे में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। इस दौरान व स्पिन व तेज गेंदबाजों की खबर लेते हुए उन्होंने केवल 36 गेदों में अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में सबसे तेज अर्थशतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

ऋषभ पंत और शुभमन गिल की हॉफ सेंचुरी

भारतीय बल्लेबाजों ने एकदिवसीय मैच की तरह बल्लेबाजी की शुरुआत की। मैच के पहले घंटे में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और दोनों के बीच 70 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। शुभमन गिल 66 गेंद पर अपनी हॉफ सेंचुरी लगाई, जबकि ऋषभ पंत केवल 36 गेंद का सामना करते हुए सात चौकों और दो चौकों की मदद से अर्धशतक बनाने में सफल रहे।

भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करने लगे। मैच के पहले ही ओवर में उन्होंने एजाज पटेल को तीन झन्नाटेदार चौके लगाए और पहले ही ओवर में 12 रन बटोर लिए। इसके बाद शुभमन गिल ने भी पटेल पर चौका मारकर भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 22 ओवरों के खत्म होने पर 4 विकेट खोकर 103 रन बना लिए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com