ऋषभ पंत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'फ्लिप' लगाने वाले पंत को देना पड़ेगा हर्जाना...BCCI ने ठोंका 30 लाख का जुर्माना, इस अपराध के लिए मिली सजा!

बीसीसीआई ने लखनऊ के फ्लिप लगाने वाले कप्तान ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। साथ ही दिग्वेश राठी समेत सभी खिलाड़ियों की मैच फीस भी काट ली है।

मृणाल पाठक

लखनऊ: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म हो गया है। टीम ने अपना आखिरी लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला। जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। जिसके बाद उन्होंने फ्लिप मारकर अपने शतक का जश्न मनाया। लेकिन, बीसीसीआई ने उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया।

सीजन के आखिरी लीग स्टेज मैच में आरसीबी के खिलाफ ऋषभ पंत ने 118 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैच में उन्होंने अपने शतक का जश्न 'फ्लिप' करके मनाया। लेकिन, मैच के बाद बीसीसीआई ने कप्तान पंत पर 30 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया। साथ ही दिग्वेश राठी समेत सभी खिलाड़ियों की मैच फीस भी काट ली है।

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और उनकी टीम पर आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया। यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा अपराध है।

इसलिए टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि इस मैच में प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों के साथ-साथ इम्पैक्ट प्लेयर पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 में पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस मुकाबले से पहले तक 13 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए थे। पिछले मैच में उन्होंने 118 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 227 तक पहुंचाया था। हालांकि, इस बड़े स्कोर का बचाव करते हुए भी एलएसजी हार गई।

गौरतलब है कि लखनऊ को 6 विकेट से हराकर आरसीबी टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब रही। अब टीम पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, यह मैच 28 मई को खेला जाएगा। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब