ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऋषभ पंत मैनचेस्टर में रचेंगे इतिहास? रोहित-सहवाग का महारिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में सीरीज का चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में ऋषभ पंत के पास वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

संजय सिंह बिष्ट

Rishabh Pant: ऋषभ पंत का बल्ला इंग्लैंड की धरती पर खूब गरज रहा है। कुल मिलाकर वो इस वक्त टीम इंडिया में उपकप्तान की भूमिका बखूबी अंदाज में निभा रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच की कुल 6 पारियों में 70 के बेहतरीन औसत के साथ 607 रन बना दिए हैं। इस बात से उनकी अच्छी फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है। विकेकीपर बल्लेबाज ने हडिंग्ले में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस मुकाबले की दोनों पारियों में शतक लगाया था।

इसके बाद पंत लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। फिर भी उन्होंने यहां पर अर्धशतकीया पारी खेली थी। अब चौथे टेस्ट में उनके खेलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में ऋषभ पंत पास मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका है। इस दौरान वो वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं। आइए उनके इस रिकॉर्ड के बारे में बात कर लेते हैं।

इतिहास रचने की ओर ऋषभ पंत

किसी बल्लेबाज के द्वारा सफेद बॉल क्रिकेट में ज्यादा छक्के लगाए जाते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने का महत्व कम नहीं है। कुल मिलाकर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में छक्के लगाने का अपना महत्व होता है। अगर बात करें ऋष पंत की तो टी20 क्रिकेट में जमकर छक्के लगाते हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

छोड़ेंगे सहवाग-रोहित को पीछे

अबतक ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में कुल 88 सिक्स लगा चुके हैं। अब अगर वो चौथे टेस्ट मैच में कुछ 3 छक्के लगाते हैं, तो फिर वो टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब उनके पास वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के लगाए हैं। ये भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 88 सिक्स दूसरे स्थान पर हैं। पंत को रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक तो सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन छक्कों की जरूरत है। उनके लिए मैनचेस्टर में तीन छक्के लगाना कोई बड़ी बात नहीं है।

परिसीमन मंजूर नहीं...विधानसभा में विशेष बिल पेश करेंगें CM विजय, बोले- दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा जरूरी

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

जब जलते घर में फंस गई थीं मां... रामनाथ कोविंद के जीवन का दर्दनाक सच, PM मोदी ने बताई आत्मकथा की 5 बड़ी बातें

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, चेन्नई एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान...

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा