ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर बनाया कीर्तिमान, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले...

इंग्लैंड में भारत के लिए अब तक खेले गए 11 टेस्ट मैचों में पंत ने 24 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: ऋषभ पंत शनिवार (5 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 58 गेंदों पर 65 रन बनाए। इस दौरान पंत ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने गिल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

ऋषभ पंत ने इस पारी में दूसरा छक्का लगाता है एक इतिहास रच दिया। 27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के नाम अब विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने जोश टंग के 32वें ओवर में छक्का लगाकर यह कारनामा किया।

इंग्लैंड में लगाए 24 छक्के

भारत के लिए इंग्लैंड में अब तक खेले गए 11 टेस्ट में पंत ने 24 छक्के लगाए हैं। उनके बाद बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अब तक खेले गए आठ टेस्ट में 21 छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स इंग्लैंड में 16 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रिचर्ड्स ने अपने कार्यकाल के दौरान वेस्टइंडीज के लिए इंग्लैंड में 24 टेस्ट खेले और 16 छक्के लगाए।

विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के

  • ऋषभ पंत (भारत) – इंग्लैंड में 24*
  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – दक्षिण अफ्रीका में 21
  • विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) – इंग्लैंड में 16

पिछले महीने लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में भारत के लिए दो शतक लगाने वाले पंत के नाम अब तक इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले गए 14 टेस्ट मैचों में कुल 34 छक्के हैं। वे भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। जायसवाल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के

  • ऋषभ पंत (भारत) – 34*
  • यशस्वी जायसवाल (भारत) – 27
  • इयान बॉथम (इंग्लैंड) – 24
  • कपिल देव (भारत) – 21
  • रविंद्र जडेजा (भारत) – 19

मैट प्रायर के साथ बराबरी पर ऋषभ

भारत के लिए इंग्लैंड में ऋषभ पंत ने चार टेस्ट शतक लगाए हैं। वो मैच प्रायर के साथ बराबरी पर हैं। प्रायर ने इंग्लैंड के लिए घरेलू मैदान पर 44 टेस्ट खेले हैं और चार शतक लगाए हैं। अगर पंत एक शतक और लगाते हैं तो वो इंग्लैंड में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला