ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऋषभ पंत ने विकेटों के पीछे हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पंत ने ओली पोप का कैच लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपना 150वां कैच पूरा किया। वो ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं अब विकेटकीपिंग करते हुए एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की। ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 150 कैच लिए। वो ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

ऋषभ पंत ने यह उपलब्धि ओली पोप का कैच लेकर हासिल किया। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ओली पोप विकेटकीपर पंत को कैच देकर आउट हो गए। वो पंत का टेस्ट करियर में 150वां कैच था। पंत विकेटकीपर के रूप में 150 कैच लेने वाले तीसरे भारतीय हैं, उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (256) और सैयद किरमानी (160) हैं।

इससे पहले पंत ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया था। पंत ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बन गए। पंत ने अपना सातवां टेस्ट शतक और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक लगाया। इस दौरान तीन शतक इंग्लैंड में ही आए हैं।

टेस्ट में विदेशी जमीं पर पूरे किए 2000 रन

पंत के ऐतिहासिक शतक ने उन्हें SENA देशों में शतकों के मामले में धोनी से आगे कर दिया और इंग्लैंड के लेस एम्स के साथ पांच विदेशी शतकों के मामले में बराबरी पर ला खड़ा किया। विकेटकीपरों में केवल एंडी फ्लावर (6) और एडम गिलक्रिस्ट (10) ही उनसे आगे हैं। इस शानदार पारी की बदौलत ऋषभ पंत ने विदेशों में टेस्ट क्रिकेट में अपने 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए

इसके साथ वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 3000 रन भी पूरे किए। वो 3000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार करने वाले 27वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। पंत इस दौरान सात बार 90 के आसपास आउट हुए हैं। ऐसे में उनकी शतकों की संख्या में और इजाफा होता। चेले पंत ने गुरु धोनी को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने

इंग्लैंड में पंत का शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड अब और भी शानदार हो गया है, उन्होंने 43 से अधिक की औसत से 875 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक शामिल हैं। हेडिंग्ले में उनके प्रदर्शन ने उन्हें बड़े मैचों के खिलाड़ी के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई। पंत के नाम अब इंग्लैंड में तीन टेस्ट शतक भी हैं, जो लेस एम्स और एलन नॉट के बराबर हैं और विकेटकीपरों में केवल एलेक स्टीवर्ट और मैट प्रायर से पीछे हैं।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर