ऋषभ पंत एवं शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: ऋषभ पंत बने भारत के 38वें टेस्ट कप्तान, जानिए अब तक कौन-कौन संभाल चुका है कमान

Rishabh Pant Lead Indian Test Team: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद पंत को कप्तानी सौंपी गई है।

उज्जवल सिन्हा

Rishabh Pant became 38th Test Captain: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई है। 22 नवंबर को पंत भारतीय टीम के लिए टॉस करते ही टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले 38वें कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने शुक्रवार दोपहर जानकारी दी कि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में ऐंठन के कारण गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को यह चोट पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय लगी। उन्होंने भारत की पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और फिर दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह 19 नवंबर को गुवाहाटी भी पहुंचे, लेकिन चोट के कारण उन्होंने किसी भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया और अंत में उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया।

ऋषभ पंत बने 38वें टेस्ट कप्तान

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में अब ऋषभ पंत को टीम की कमान संभाल रहे और वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए है। यह पहली बार नहीं है जब पंत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्होंने भारत की ओर से 5 टी20 मैचों में कप्तानी की थी। जिनमें से 2 में जीत, 2 में हार, और 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ था।

भारतीय टीम के लिए टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

क्रमांक कप्तान का नाम कार्यकाल मैच जीत हार ड्रा
1 सी. के. नायडू 1932-1934 4 3 1
2 विजयनगरम के महाराजकुमार 1936 3 2 1
3 इफ्तिखार अली खान पटौदी 1946 3 1 2
4 लाला अमरनाथ 1947-1952 15 2 6 7
5 विजय हजारे 1951-1953 14 1 5 8
6 वीनू मांकड़ 1955-1959 6 1 5
7 गुलाम अहमद 1955-1959 3 2 1
8 पॉली उमरीगर 1955-1958 8 2 2 4
9 हेमू अधिकारी 1959 1 1
10 दत्ता गायकवाड़ 1959 4 4
11 पंकज रॉय 1959 1 1
12 गुलाबराय रामचंद 1959-1960 5 1 2 2
13 नारी कॉन्ट्रैक्टर 1960-1962 12 2 2 8
14 मंसूर अली खान पटौदी 1962-1975 40 9 19 12
15 चंदू बोर्डे 1967 1 1
16 अजीत वाडेकर 1971-1974 16 4 4 8
17 श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन 1974-1979 5 2 3
18 सुनील गावस्कर 1976-1985 47 9 8 30
19 बिशन सिंह बेदी 1976-1978 22 6 11 5
20 गुंडप्पा विश्वनाथ 1980 2 1 1
21 कपिल देव 1983-1987 34 4 7 23
22 दिलीप वेंगसरकर 1987-1989 10 2 5 3
23 रवि शास्त्री 1988 1 1
24 कृष्णमाचारी श्रीकांत 1989 4 4
25 मोहम्मद अज़हरुद्दीन 1990-1999 47 14 14 19
26 सचिन तेंदुलकर 1996-2000 25 4 9 12
27 सौरव गांगुली 2000-2005 49 21 13 15
28 राहुल द्रविड़ 2003-2007 25 8 6 11
29 वीरेंद्र सहवाग 2005-2012 4 2 1 1
30 अनिल कुंबले 2007-2008 14 3 5 6
31 एम. एस. धोनी 2008-2014 60 27 18 15
32 विराट कोहली 2014-2022 68 40 17 11
33 अजिंक्य रहाणे 2017-2021 6 4 2
34 के. एल. राहुल 2022 3 2 1
35 रोहित शर्मा 2022-2024 24 12 9 3
36 जसप्रीत बुमराह 2022-2025 3 1 2
37 शुभमन गिल 2025– 7 4 2 1
38 ऋषभ पंत 2025

ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

कप्तानी करते ही ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ऐसा केवल महेंद्र सिंह धोनी ने ही ऐसा किया था। अब पंत के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे भारत को लगातार दूसरे घरेलू टेस्ट सीरीज़ हारने से बचाएं। टीम पहला मैच तीन दिन में ही 30 रन से हार चुकी है, इसलिए अगला मुकाबला भारत के लिए जीतना बहुत जरूरी है।साथ ही, गुवाहाटी भारत में टेस्ट मैच आयोजित करने वाला 30वां मैदान बनने जा रहा है।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला