रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्रिकेटर रिंकू सिंह को D-कंपनी से धमकी, करोड़ों की फिरौती के मामले में 2 गिरफ्तार

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से डी-कंपनी का नाम लेकर करोड़ों की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में पुल‍िस ने मोहम्मद दिलशाद नौशाद को गिरफ्तार किया है।

उज्जवल सिन्हा

Rinku Singh Receives ₹5 Crore Ransom Threat: टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग (D-कंपनी) से धमकी मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले का खुलासा किया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को अंडरवर्ल्ड से तीन धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। इन धमकियों में रिंकू सिंह से भारी-भरकम 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। क्रिकेट की दुनिया में अपनी धमाकेदार पहचान बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी को मिली इस धमकी को बेहद गंभीरता से लिया गया है।

हालांकि, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट की मानें तो किसी ने 5 तो किसी ने फिरौती की रकम 10 करोड़ बताई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े हुए हैं और फिरौती मांगने के इस षड्यंत्र में शामिल थे।

एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड के द्वारा भारतीय हस्तियों को निशाना बनाने की कोशिश की जी रही है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश के पीछे के पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके। रिंकू सिंह और उनकी टीम की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सपा सांसद से होने वाली है शादी

रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ चौका मारकर भारत को जीत दिलाने के हीरो बने थे। बता दें कि रिंकू सिंह की सगाई जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज से हुई है। प्रिया समाजवादी पार्टी की टिकट पर सांसद बनी हैं और उनके पिता भी कई बार विधायक रह चुके हैं।

बेहद साधारण परिवार से आते हैं रिंकू सिंह

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आने वाले रिंकू सिंह का भारतीय टीम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। उनके पिता, खानचंद सिंह, गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट का गहरा जुनून था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति और पढ़ाई की चिंता के चलते उन्हें कई बार पिता की डांट और मार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद रिंकू ने अपने सपनों का पीछा नहीं छोड़ा। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने पहले आईपीएल में अपनी पहचान बनाई और फिर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का गौरव हासिल किया।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं