रिकी पोंटिंग और जसप्रीत बुमराह (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

रिकी पोंटिंग ने पढ़े जसप्रीत बुमराह की शान में कसीदे, बताया हर फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उनका मानना ​​है कि भारत के तेज गेंदबाज बुमराह पिछले पांच या छह वर्षों में कई प्रारूपों में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।

मृणाल पाठक

दुबई: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी से हमेशा सबको प्रभावित करते हैं। अक्सर कई दिग्गज उनकी तारीफ करते हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी बुमराह की जमकर तारीफ की है। उनका मानना ​​है कि भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के किंग जसप्रीत बुमराह पिछले पांच या छह वर्षों में कई प्रारूपों में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।

पोंटिंग ने कहा कि बुमराह के लंबे समय तक खेलने को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं लेकिन उन्होंने हमेशा चोटों से उबरकर मजबूत वापसी की है। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यु' पर कहा, ‘‘मैं यह लंबे समय से कहता रहा हूं कि वह पिछले पांच या छह साल से विश्व क्रिकेट में शायद कई प्रारूप में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ साल पहले जब चोटें लगी तो कुछ डर था कि ‘क्या वह पहले जैसा प्रदर्शन कर पाएंगे? लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने वापसी करके वास्तव में बेहतर प्रदर्शन किया है।''

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों के बारे में हमेशा सही जानकारी पाने का सबसे अच्छा तरीका (अन्य) खिलाड़ियों से पूछना है। और जब आप विपक्षी बल्लेबाजों से उनके (बुमराह) बारे में बात करते हैं तो हमेशा यही जवाब होता है कि ‘नहीं, वह एक बुरा सपना हैं!' आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है।''

उन्होंने कहा, ‘‘कोई गेंद स्विंग करेगी, कोई सीम होगी, वह इन स्विंग गेंदबाजी करेगा, वह आउट स्विंग गेंदबाजी करेगा।'' टी20 विश्व कप में 15 विकेट लेकर बुमराह ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और पोंटिंग ने 30 वर्षीय बुमराह की जमकर तारीफ की।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘अगर मैं टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन को देखूं तो - गति अब भी वही है, सटीकता या वह जो दे सकते हैं, उसमें कुछ भी नहीं बदला है।'' उन्होंने कहा, ''कौशल भी समान है। वह साल दर साल बेहतर होते जा रहे हैं। जब आपके पास वह कौशल और निरंतरता होती है जो उनके पास है, तो आप एक महान खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। (ग्लेन) मैकग्रा को देखें, (जेम्स) एंडरसन को देखें, इन लोगों को देखें। उनका कौशल इतने लंबे समय तक कायम रहा जो उन्हें बाकी लोगों से अलग करता है।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब