रिकी पोंटिंग (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रिकी पोंटिंग ने इन खिलाड़ियों को बता दिया भारत का भविष्य, कहा- पंजाब किंग्स के ये प्लेयर्स जल्द ही...

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अपने टीम के चार अनकैप्ड खिलाड़ियों की तारीफ की है। पोंटिंग ने कहा कि ये चार खिलाड़ी जल्द ही भारत के लिए खेल सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

चंडीगढ़: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज 29 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोटिंग ने अनकैप्ड खिलाड़ियों को तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के 4-5 अनकैप्ड खिलाड़ी इंडिया के लिए जल्द अपना डेब्यू कर सकते हैं।

पंजाब किंग्स के साथ रिकी पोंटिंग इस साल ही जुडे हैं। इस साल उन्होंने पंजाब को टॉप पर पहुंचा दिया। उससे पहले पोंटिंग मुंबई इंडियंस को खिताब जितवा चुके हैं। पंजाब से जुड़ने से पहले रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे थे। वहां उन्होंने दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन दिल्ली की टीम खिताब नहीं जीत सकी थी। अब पोटिंग की नजरें एक बार फिर से अपनी टीम को चैंपियन बनाने पर है।

29 मई को क्वालीफायर मुकाबले से पहले मुल्लांपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले पोंटिंग ने अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा और शशांक सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे भविष्य में भारत के लिए खेल सकते हैं। पोंटिंग ने कहा कि चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।

नीलामी में जाने से पहले मैने प्रियांश आर्य के वीडियो कई घंटे देखे और मुझे वह हर हालत में टीम में चाहिये था। प्रभसिमरन सिर्फ 24 साल का है और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने। पोंटिंग ने कहा कि निहाल वढेरा भी मध्यक्रम में भारत के लिये खेल सकता है। वहीं शशांक सिंह का स्ट्राइक रेट और पारी के आखिर में चौके छक्के लगाने का कौशल उन्हें उपयोगी खिलाड़ी बनाता है।

पोंटिंग ने कहा कि इस साल भी शशांक ने लगभग 185 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ये चारों खिलाड़ी टीम के लिए खेलने में सक्षम हैं। जैसा कि मैंने बताया, हरप्रीत बरार हमारी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, और विजयकुमार व्यशाक भी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में हैं। आईपीएल 2025 में प्रियांश आर्य ने कुल 424 रन बनाए हैं, जबकि प्रभसिमरन ने 14 मैचों में 499 रन बनाए हैं। 29 मई से शुरू होने वाले प्लेऑफ मैचों में ये दोनों सलामी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज