ऋचा घोष (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऋचा घोष ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

Richa Ghosh: भारतीय टीम की विकेटकीपर-बैटर ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

Fewest balls taken for 1000 runs in WODIs: महिला वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर-बैटर ऋचा घोष ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऋचा घोष इस मुकाबले के दौरान महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। ऋचा इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी खिलाड़ी भी बन गई है।

ऋचा घोष को वनडे में 1010 गेंदों में अपना 1000 रन पूरा किया। ऋचा ने यह कारनामा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 94 रनों के पारी के दौरान हासिल की। वनडे में दुनिया की सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाली बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर के नाम है। 28 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने 917 गेंदों में 1000 वनडे रन पूरे किए। उनके बाद इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट हैं, जिन्होंने 943 गेंदों में 1000 रन पूरे किए।

महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली खिलाड़ी

क्रम खिलाड़ी का नाम देश गेंदें (बॉल्स)
1 एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया 917
2 नैट साइवर-ब्रंट इंग्लैंड 943
3 ऋचा घोष भारत 1010
4 मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 1011
5 एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया 1022

ऋचा गुरुवार को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और 77 गेंदों पर 94 रन बनाए। इस दौरान ऋचा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने अमाजोत कौर (13 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 51 रन और स्नेह राणा (24 गेंदों पर 33 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े।

ऋचा की 94 रनों की पारी ने उन्हें महिला वनडे में आठवें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने वाली किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने में भी मदद की। ऋचा से पहले, महिला वनडे मैच में आठवें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के बाद सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की क्लोई ट्रायऑन के नाम था।

महिला वनडे में आठवें या उससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

क्रम खिलाड़ी का नाम देश स्कोर विरोधी टीम स्थान टूर्नामेंट/वर्ष
1 ऋचा घोष भारत 94 दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम वर्ल्ड कप 2025
2 नादिन डी क्लर्क* दक्षिण अफ्रीका 84* भारत विशाखापत्तनम वर्ल्ड कप 2025
3 क्लोई ट्राइऑन दक्षिण अफ्रीका 74 श्रीलंका कोलंबो (RPS) 2025
4 फातिमा सना पाकिस्तान 69 दक्षिण अफ्रीका कराची 2023

हालांकि, इसी मुकाबले में नादिन डी क्लर्क ने क्लोई ट्राइऑन का रिकॉर्ड तोड़ दी। भारत के खिलाफ 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नादिन डी क्लर्क ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम को 3 विकेटों से जीत दिला दी। नादिन डी क्लर्क 54 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित