भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: आ गया बड़ा अपडेट! ओवल टेस्ट से पहले Team India में होंगे 4 बदलाव?

Oval Test India vs England: पांचवे टेस्ट के दौरान भारत की प्लेइंग इलेवन के हवाले से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में 4 बड़े बदलाव कर सकता है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदलुकर ट्रॉफी अपने आखिरी पढ़ाव पर पहुंच चुकी है। आज यानी 31 जुलाई से दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का अंतिम मैच केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। अब तक सीरीज में इंग्लिश टीम भारत के 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। इस मुकाबले में सभी की नजर टीम इंडिया के खेल और उसके रवैये पर हैं।

ओवल टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया जा चुका है। वहीं, भारतीय टीम ने अब तक उसके अंतिम 11 का चुनाव नहीं किया है। अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। ये अपडेट टीम इंडिया के हवाले से बहुत बड़ा फैसला हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों के बारे में बात करना चाह रहे हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 4 बदलाव?

हेडिंग में जो बात आप लिखी दिख रहे हैं वो हम एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के आधार पर कह रहे हैं। एक्सप्रेस रिपोर्ट् की मानें तो ओवल टेस्ट से पहले टीम इंडिया का मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में 4 बड़े बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शार्दुल ठाकुर की जगह करुण फिर से अंतिम 11 में वापसी कर सकते हैं। दूसरी तरफ टीम में अनुभव लाने के उद्देश्य से अंशुल कंबोज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी जा सकती है। अगर तीसरे बदलाव की बाद करें तो जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप आ सकते हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है।

करुण के पास हो सकता है एक और मौका

शार्दुल ठाकुर और करुण नायर को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल चुका है। लेकिन ये दोनों खिलाड़ी उस वक्त खुद को साबित नहीं कर पाए थे। अगर यदि करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वो इस मौके को बखूबी भुनाना चाहेंगे। दूसरी तरफ प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इंग्लैंड सीरीज में मुकाबले खेले हैं। उस दौरान वो ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे। अब उनके पास एक बार फिर से खुद को साबित करने का मौका है।

वर्कलोड मैनेजमेंट के चक्कर में पहले बता दिया गया था कि बुमराह सीरीज के तीन ही मुकाबले खेलेंगे, जो कि वो खेल चुके हैं। ऐसे में आकाशदीप के पास इंग्लैंड की धरती पर कमाल दिखाने का मौका होगा। वहीं, ऋषभ पंत पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे। ऐसे में ध्रुव जूरेल को मौका मिलना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो जुरेल के लिए ये लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी होगी।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी