रजत पाटीदार (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वानखेड़े में रजत पाटीदार का तूफान, 17 गेंदों में फिफ्टी ठोक उड़ा दी MI की धज्जियां, क्रिस गेल की कर ली बराबरी

MI vs RR: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा और इस दौरान एक खास रिकॉर्ड में क्रिस गेल की बराबरी कर ली।

संजय सिंह बिष्ट

Rajat Patidar Half Century vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया।

रजत पाटीदार का तूफानी अर्धशतक

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान रजत पाटीदार ने आते ही तूफानी अंदाज में रन बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पाटीदार आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  • 14 गेंदें - रोमारियो शेफर्ड बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025
  • 17 गेंदें - क्रिस गेल बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013
  • 17 गेंदें - रजत पाटीदार बनाम MI, वानखेड़े, 2026*
  • 18 गेंदें - फाफ डु प्लेसिस बनाम GT, बेंगलुरु, 2024
  • 19 गेंदें - रॉबिन उथप्पा बनाम KXIP, बेंगलुरु, 2010

मयंक मारकंडे के ओवर में छक्कों की बरसात

रजत पाटीदार ने मयंक मारकंडे के एक ओवर में मैच का रुख ही बदल दिया। विराट कोहली के सिंगल लेने के बाद स्ट्राइक पर आए पाटीदार ने पहली गेंद पर लंबा छक्का लगाया। इसके बाद लगातार दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। तीसरी बार उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलते हुए गेंद को बाउंड्री पार भेज दिया। इस तरह पाटीदार ने एक ही ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाकर मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

आरसीबी ने खड़ा किया विशाल स्कोर

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। टीम के टॉप ऑर्डर ने इस स्कोर में अहम भूमिका निभाई। फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रन जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन तीनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों के दम पर आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के सामने 241 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

दिल्ली से अचानक आया बुलावा...नितिन नबीन और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात से तेज हुई सियासी हलचल; जानें मायने