रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखेगी। इस मैदान पर आरसीबी अपना 100 जीत दर्ज करने उतरी है।

उज्जवल सिन्हा

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतरी है। बेंगलुरु की टीम इस ग्राउंड पर अपना 100वां मुकाबला खेल रही है।

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा और हार्ड लग रहा है। चिन्नास्वामी चेज करने के लिए एक अच्छा ग्राउंड है। लगातार मैच हारने के बाद लंबा ब्रेक मिलना अच्छा है। हमें अपनी ताकत पर फोकस करने की जरूरत है। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेंगे।" दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी।

टॉस गंवाने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करके खुश हूं क्योंकि हम इस ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करने का प्लान बना रहे थे। यह एक दिन का गेम है, और अच्छी सरफेस दिख रही है। हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाएंगे और उन पर दबाव डालेंगे। हम उसी साइड के साथ खेल रहे हैं। इस साल हमारा फाइनल चिन्नास्वामी में है, इसलिए हमें सभी होम मैच जीतने होंगे।

ग्रीन जर्सी पहनकर उतरे आरसीबी

आरसीबी इस मैच में ग्रीन जर्सी में उतर रही है। पाटीदार ने इसे पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए अहम बताया। आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग