विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB को जीत पर टिका पति का भविष्य! महिला फैन ने अपने Husband को दी बड़ी धमकी- देखें VIDEO

RCB आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई है। इसी बीच अब एक महिला फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने आरसीबी के न जीतने पर अपने पति को तलाक देने की धमकी दी है।

मृणाल पाठक

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। लीग के केवल अब आखिरी 2 मैच बचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जिसके बाद आरसीबी फैंस का उत्साह देखने लायक है। आरसीबी की टीम 9 साल बाद आईपीएल फाइनल खेलने जा रही है। ऐसे में टीम एक फैन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

दरअसल, आरसीबी फैंस को सबसे लॉयल फैंस माना जाता है। भले ही टीम ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीता है, लेकिन फैंस में कोई कमी नहीं आई है। इसी बीच अब एक महिला फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने आरसीबी के न जीतने पर अपने पति को तलाक देने की धमकी दी है।

29 मई 2025 को मुलनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-1 मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले आरसीबी ने अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ में खेला था। इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद एक महिला फैन ने अनोखा पोस्टर लहराया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पोस्टर पर लिखा संदेश इतना अनोखा था कि यह तुरंत कैमरों की नजर में आया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्टर का वीडियो अब लाखों लोगों तक पहुंच चुका है और फैंस इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस पोस्टर पर लिखा है, 'अगर आरसीबी फाइनल नहीं जीतती है तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।' इस अनोखे और बोल्ड बयान ने क्रिकेट फैंस के बीच हंसी, हैरानी और बहस का माहौल बना दिया है। आरसीबी के फैंस हमेशा से ही अपने जोश और जुनून के लिए मशहूर रहे हैं। इस महिला फैन का पोस्टर भी उनके जुनून की मिसाल है।

वहीं, कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लेते हुए सवाल उठाया कि क्रिकेट के फैसलों को निजी रिश्तों से जोड़ना कहां तक ​​उचित है। आरसीबी की टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है। उसने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते और 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। आरसीबी अब 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में खेलेगी। उसका सामना क्वालीफायर-2 (मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स) के विजेता से होगा।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज