रजत पाटीदार और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 स्थगित होने से RCB को कैसे हो गया फायदा? बच गई बेंगलुरु, ढूंढना पड़ता नया कप्तान

भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसका सीधा-सीधा फायदा रॉयल चैलेंजर्स की टीम को मिलते हुए दिखाई दे रहा है। इस वक्त आरसीबी की लखनऊ में रुकी हुई है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025  को भी प्रभावित किया है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के  बाद पाकिस्तान के द्वारा 8 मई को भारत के शहरों में ड्रोन अटैक करने की कोशिश की। जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। जिसके बाद बीसीसीआई ने इसके अगले दिन आईपीएल 2025 के एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि 10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमती बन गई, लेकिन इसके बाद फिर से पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी देखी गई।

बावजूद इसके ऐसा लग रहा है कि आईपीएल 2025 फिर से शुरु हो जाएगा। इसी बीच आईपीएल 2025 के स्थगित होने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है। यदि ये लीग स्थगित नहीं होती तो आरसीबी के एक खिलाड़ी को मैच से बाहर बैठना पड़ता। लेकिन आईपीएल के स्थगित होने के बाद अब वो एक टीम का हिस्सा रहेंगे। जानिए हम किसके बारे में बात कर रहे हैं।

IPL स्थगित होने से आरसीबी को हुआ ये फायदा

आरसीबी के आखिरी मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट आई थी। इस दौरान उनकी उंगली में चोट आई थी। ऐसे में यदि आरसीबी लगातार मुकाबले खेलती तो कप्तान रजत पाटीदार कम से कम दो मैच के लिए बाहर हो जाते। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। जिसका सीधा-सीधा फायदा बेंगलुरु को हुआ।

ऐसे में पाटीदार को रजत पाटीदार को अपने उंगली की चोट रिकवर करने का टाइम मिल गया। बता दें कि चोट के बाद उन्हें कम से 10 दिन तक प्रैक्टिस से परहेज करने की सलाह दी गई थी। फिलहाल आरसीबी के कप्तान अपने उंगली की चोट से उबर रहे हैं। अब आईपीएल 2025 दोोबारा शुरु होने के बाद वो टीम के लिए कप्तानी का जिम्मा संभालते हुए नजर आएंगे।

खबर है कि शनिवार 10 मई को रजत पाटीदार टीम के साथ बेंगलुरु लौट आए हैं। तनाव के बीच लखनऊ में होने वाले मैच को रोक दिया गया था। ऐसे में आरसीबी की टीम इस वक्त लखनऊ में ही रुकी हुई है। फिलहाल इस वक्त आईपीएल 2025 की सभी 10 टीमें फिर से लीग के शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए