टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड करने के बाद रविंद्र जडेजा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रवींद्र जडेजा की जादुई गेंद ने किया कमाल, उड़ गया उड़ गया स्टंप और टॉम ब्लंडेल भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

वानखेडे़ स्टेडियम में खेले जा रहे न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन टेस्ट मैंचों की सीरीज के आखिरी मैच में रविन्द्र जडेजा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इस दौरान जडेजा ने एक जादुई गेंद फेंकी जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेले जा रहे न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन टेस्ट मैंचों की सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में कीवी टीम 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में भारतीय स्पिनर रवीन्द्र जडेजा का जादू सिर चढ़कर बोला। जडेजा ने अकेले ही न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन वापस पहुंचा दी। इस दौरान जडेजा ने एक जादुई गेंद भी फेंकी जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वानखेड़े के मैदान पर रवींद्र जडेजा की घूमती गेंदों का जादू अपने चरम पर है। जड्डू ने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। भारतीय स्पिनर ने पहले सेट बल्लेबाज विल यंग को वापस भेजा और फिर टॉम ब्लंडेल को जडेजा की घूमती गेंद में फंसा दिया। जड्डू ने ब्लंडेल को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया। जडेजा मुंबई में अब तक कीवी बल्लेबाजों के लिए अनसुलझी पहेली साबित हो रहे हैं।

एक ओवर में उड़ाए दो विकेट

दरअसल, विल यंग और डेरिल मिशेल की जोड़ी क्रीज पर पूरी तरह से सेट हो चुकी है। गेंदबाजी में लगातार बदलाव भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के काम नहीं आ रहा था। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने वाली थी। इस साझेदारी को तोड़ने के लिए रोहित ने रवींद्र जडेजा को गेंद थमाई। जड्डू कप्तान के फैसले पर खरे उतरे। जडेजा ने ओवर की दूसरी गेंद पर विल यंग को अपने फिरकी जाल में फंसा लिया। जडेजा की घूमती गेंद यंग के बल्ले का किनारा लेकर कप्तान रोहित के हाथों में समा गई।

टॉम ब्लंडेल को डाली जादुई गेंद

यंग के आउट होने के बाद क्रीज पर आए टॉम ब्लंडेल को जडेजा ने क्रीज पर जमने का कोई मौका नहीं दिया। जडेजा के खिलाफ ब्लंडेल ने अभी दो गेंदें ही ठीक से खेली थीं कि तीसरी गेंद पर वे पूरी तरह से चकमा खा गए। जडेजा के हाथ से निकली जादुई गेंद ने पैर पर पड़ने के बाद अपना रास्ता बदला और कीवी विकेटकीपर का ऑफ स्टंप उड़ा दिया। ब्लंडेल के हाव-भाव देखकर साफ पता चल रहा था कि उन्हें भारतीय स्पिनर की यह गेंद बिल्कुल भी समझ में नहीं आई।

जडेजा के पंजे से चौंके कीवी

रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी से कीवी बल्लेबाजों को कड़ी टक्कर दी। खबर लिखे जाने तक जडेजा ने न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेने के बाद ग्लेन फिलिप्स को भी आउट कर दिया। जडेजा ने फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर 17 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जडेजा ने ईश सोढ़ी, मैट हेनरी और एजाज पटेल को चलता कर पूरी कीवी 235 के स्कोर पर टीम समेट दी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज