राशिद खान और केविन पीटरसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बिना बुलेटप्रूफ कार...अफगानिस्तान में सुरक्षित महसूस नहीं करते राशिद खान? क्रिकेटर का बड़ा खुलासा

Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि वो अपने देश में बिना बुलेट प्रूफ कार के नहीं चल सकते हैं। उन्हें सेफ्टी के लिए ऐसा करना पड़ता है।

उज्जवल सिन्हा

Rashid Khan Reveals Why He Can’t Walk Freely In Afghanistan: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान का अफगानिस्तान क्रिकेट को बढ़ाने में बड़ा योगदान रहा है। अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। उन्होंने अफगानिस्तान का मान कई देशों में बढ़ाया है। लेकिन उन्होंने कहा कि वो अपने ही देश में बिना बुलेटप्रूफ कार के नहीं चल सकते हैं।

दुनिया की सभी टी20 लीग में खेलने वाले राशिद खान ने हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को दिए एक इंटरव्यू में राशिद ने कहा है कि वह अपने देश में बुलेटप्रूफ के बिना नहीं चल सकते। उनके इस बयान ने अफगानिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय फलक पर उजागर कर दिया है।

केविन पीटरसन से बात करते हुए राशिद खान ने क्या कहा?

केविन पीटरसन अपने आधिकारिक 'द स्वीच केविन पीटरसन' एक्स हैंडल से पोस्ट किए गए एक वीडियो में राशिद खान से पूछते हैं कि अफगानिस्तान में आपकी जिंदगी कैसी है, क्या आप आम इंसान की तरह सड़कों पर घूम सकते हैं? इसके जवाब में राशिद खान ने कहा है कि ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। मैं अफगानिस्तान में सामान्य कार में भी नहीं जा सकता। मुझे वहां जाने के लिए बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल करना पड़ता है। यहां देखें वीडियो...

पीटरसन राशिद का ये जवाब सुनकर चौंकते हुए पूछते हैं कि अफगानिस्तान में आपको बुलेटप्रूफ कार की जरूरत क्यों पड़ती है। राशिद कहते हैं कि सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करना पड़ता है। आप नहीं जानते हैं कि कब क्या हो जाएगा। कभी-कभी फैंस मिलने के लिए कार के दरवाजे खोलने लगते हैं। बुलेटप्रूफ कार में आप सुरक्षित रहते हैं। राशिद खान ने कहा कि सिर्फ मैं ही ऐसा नहीं हूं। अफगानिस्तान में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करते हैं।

क्या अफगानिस्तान में है सुरक्षा की कमी?

अफगानिस्तान में भी क्रिकेट भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की तरह ही लोकप्रिय है। यहां के फैंस क्रिकेटरों पर जान छिड़कते हैं। इसके बावजूद राशिद खान जैसे क्रिकेटर का अपने देश में सुरक्षित महसूस न करना देश की आंतरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। राशिद के बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की सच्चाई को उजागर किया है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?