क्रिकेट

राशिद खान ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा, कहा- सर्जरी के बाद जल्दबाजी में कर ली वापसी

Rashid Khan Revealed Big Mistake: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि चोट से जल्दी वापसी करके उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी है।

उज्जवल सिन्हा

Rashid Khan Revealed Big Mistake: अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी और प्रमुख लेग स्पिनर राशिद खान ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी क्रिकेटिंग करियर में सबसे बड़ी गलती का खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद तुरंत वापसी करके बहुत बड़ी गलती कर दी।

राशिद खान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पीठ की सर्जरी करवानी पड़ी थी। हालांकि वो इस सर्जरी से पूरे उबरे बिना ही मैदान में वापसी कर ली थी। राशिद खान ने आईपीएल के बाद क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया इसके बाद वो द हंड्रेड में खेलते नजर आए। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

राशिद खान का बड़ा खुलासा

राशिद खान ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से बात करते हुए कहा कि आईपीएल के बाद मुझे ऐसे ब्रेक की जरूरत थी, जिसमें मेरा शरीर सामान्य हो सके। मैंने अपनी स्ट्रेंथ पर थोड़ा काम किया। विशेष रूप से पीठ की सर्जरी से वापसी के बाद, मेरे पास ठीक होने के लिए ज्यादा समय नहीं था। उस समय मैंने जल्दी क्रिकेट शुरू करके गलती की। मुझे लगता है कि मैंने खुद को पूरी तरह ठीक नहीं होने दिया और उस समय थोड़ा जोर डाला, जिसका नुकसान अब दिख रहा है। आईपीएल (2025) के बाद मुझे लगा कि दो महीने की छुट्टी चाहिए, ताकि अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकूं।

लगातार चोट के कारण कई टूर्नामेंट से होना पड़ा बाहर

राशिद खान ने अफगानिस्तान को पुरुष टी20 विश्व कप-2024 के सेमीफाइनल तक पहुंचाया, लेकिन पीठ और हैमस्ट्रिंग की चोटों के कारण उन्हें बीबीएल और पीएसएल से बाहर होना पड़ा। राशिद जनवरी 2025 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए लौटे। उन्होंने 55 ओवरों में 11 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब अपने नाम किया। उस मेहनत का शारीरिक असर चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 में उनके प्रदर्शन पर साफ दिखाई दिया।

राशिद खान ने कहा कि जब मैंने सर्जरी के बाद क्रिकेट में वापसी की, तो मुझे कहा गया कि लंबी अवधि के फॉर्मेट (टेस्ट और वनडे) में इतनी जल्दी वापसी न करूं, क्योंकि इससे मुझे कोई फायदा नहीं होने वाला था। सर्जरी के बाद खेलना शुरू करने के लगभग आठ-नौ महीने बाद, मैंने बुलावायो टेस्ट में 65 (55) ओवर फेंके। इससे मुझे थोड़ी तकलीफ हुई।

मुझे नहीं खेलना चाहिए था टेस्ट

उस समय मुझे इसका एहसास हुआ। मुझे टेस्ट खेलने नहीं उतरना चाहिए था। टी20 में तो आप खुद को संभाल सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि के फॉर्मेट के लिए मुझे सलाह दी गई थी कि कुछ समय के लिए इससे दूर रहना चाहिए। मैंने इसी तरह की गलती की, लेकिन टीम को इसकी जरूरत थी। उस समय मैंने थोड़ी जल्दबाजी की और खुद को समय नहीं दिया। बाद में मुझे इसका एहसास हुआ।

आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद राशिद अमेरिका में एमएलसी से हट गए। उन्होंने रिकवरी पर फोकस किया। जिम में अपनी पीठ के निचले हिस्से के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की। हफ्ते में दो-तीन बार स्पॉट बॉलिंग भी की। साथ ही बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया। राशिद खान ने बताया कि आईपीएल खत्म होने के बाद तीन हफ्तों तक मैंने गेंद को हाथ नहीं लगाया। मैंने अपना अधिकांश समय परिवार के साथ बिताया। उनके साथ घूमा और मजे किए। मैंने बस तरोताजा होने के लिए यही किया, और फिर वापस लय में आया। (आईएएनएस)

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल